रात में 27.2 मिमी बारिश, 4 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा

जुलाई में बारिश का आंकड़ा 131 मिमी के पार पहुंच गया है। इससे फसलों को काफी फायदा पहुंचा है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 03:10 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 03:10 PM (IST)
रात में 27.2 मिमी बारिश, 4 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा
रात में 27.2 मिमी बारिश, 4 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा

जेएनएन, शाहजहांपुर : वायुदाब में 70 मिलीबार की गिरावट से रात में झमाझम बारिश हुई। इससे जुलाई में बारिश का आंकड़ा 27.2 मिलीमीटर वृद्धि के साथ 131 मिमी पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 22.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। लेकिन सुबह बादल छटने के साथ धूप खिली है। इससे अधिकतम तापमानम में वृद्धि के आसार हे।

  शुक्रवार की रात में भी 15 मिमी की बारिश हुई थी। दूसरे दिन 27.2 मिमी और बारिश हो जाने से फसलों को बड़ा फायदा हुआ है। कभी हल्की तो कभी फुहारयुक्त बारिश का यह क्रम अभी 15 जुलाई तक रहेगा। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई से मुक्ति मिलेगी। मौसम विज्ञानियों ने वायुदाब में 70 मिलीबार की गिरावट को देख बारिश की संभावना जताई थी, जो सच साबित हुई है।

 मौसम विज्ञानियों का यह है पूर्वानुमान

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डा. राेवित कुमार ने मौसम बुलेटिन जारी किया है। जिसमें आगामी 4 दिनों में मध्यम से घने वर्ग के बादल तथा 15 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। न्यूनतम तापमान में उतार-चढाव जारी रहेगा। सापेक्षिक अधिकतम आर्द्रता 81 से 82 फीसद के बीच रहेगी। जबकि दिन में न्यूनतम 35 फीसद  से 59 फीसद की उम्मीद है। 13 जुलाई में हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी तथा 12, 14 व 15 जुलाई में दक्षिण पूर्वी गति 12 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

chat bot
आपका साथी