2280 निगेटिव, नारी निकेतन की 13 संवासिनियों समेत 186 संक्रमित

बरेली जेएनएन संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने सेंट्रल जेल और जिला जेल के कैदियों के बाद अब नारी निकेतन की 13 संवासिनियों को भी चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में कुल 186 संक्रमित पाए गए। सुभाष नगर थाने के इंस्पेक्टर चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिसकर्मियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 02:19 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:04 AM (IST)
2280 निगेटिव, नारी निकेतन की 13 संवासिनियों समेत 186 संक्रमित
2280 निगेटिव, नारी निकेतन की 13 संवासिनियों समेत 186 संक्रमित

बरेली, जेएनएन : संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने सेंट्रल जेल और जिला जेल के कैदियों के बाद अब नारी निकेतन की 13 संवासिनियों को भी चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में कुल 186 संक्रमित पाए गए। सुभाष नगर थाने के इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिसकर्मियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कोविड-19 के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि संक्रमितों में स्टेडियम रोड का एक, शीशगढ़ का एक, टयूलिप टावर का एक, कृष्णा नगर के पांच, डिफेंस कालोनी का एक, भदपुरा मधुनगरा का एक, नवादा सेखान का एक, मेगा सिटी के दंपती, आशुतोष सिटी के दो, इज्जतनगर रेलवे कालोनी में चार, जागृतिनगर एक, कंघी टोला एक, जाटवपुरा एक, किला थाने का पुलिस कर्मी, हुसैन बाग के एक, अगरास के चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा क्यारा नवीनगर में दो, एक निजी अस्पताल के दो चिकितसक, राजेंद्र नगर में दो, राइफल क्लब के सामने दो, जलकपुर, प्रेमनगर, संजय नगर, हार्टमैन में दो दो संक्रमित मिले। वहीं एक पीटीसी जवान, एक सेना का जवान, गंगापुर में एक, अशोक नगर, सीएचसी भोजीपुरा, नकटिया, सैनिक कालोनी, देवरनिया, मुस्तफा नगर, चौपुला, स्वरूप नगर, आलमगीरी गंज में एक एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ध्वजारोहण के बाद 48 घंटे सील होगा थाना

थाना सुभाष नगर इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज, करगैना चौकी इंचार्ज, मुंशी, पांच महिला कांस्टेबल, तीन होमगार्ड के पॉजिटिव आने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन फानन थाने को सैनिटाइज्ड कराया गया। सुभाष नगर इंस्पेक्टर हरीशचंद्र जोशी ने बताया कि वह होम आइसोलेट हैं। शनिवार को ध्वजारोहण के बाद थाना 48 घंटे के लिए सील किया जाएगा। सीबीगंज में 14 पॉजिटिव

संसू, सीबीगंज : बीते दिनों लगातार संक्रमित पाए जाने के बाद के सीबीगंज क्षेत्र कोविड जांच के लिए शिविर लगाया गया था। इसमें 72 लोगों की जांच हुई थी। इसमें शाम आई रिपोर्ट में 14 लोग संक्रमित मिले। लेबर कॉलोनी के रहने वाली एक महिला समेत दो लोग पॉ•िाटिव है। बुधौलिया गांव दो अलग-अलग परिवार में सात लोग पॉजिटिव मिले है। स्लीपर रोड की गली नंबर चार में एक ही परिवार के दो लोग और खलीलपुर रोड पर एक परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं।

chat bot
आपका साथी