133 निगेटिव, एक की मौत, 49 लोग संक्रमित मिले

संक्रमण और उसकी चपेट में आ रहे लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को एक साथ 49 लोग संक्रमित मिले। यह एक दिन में संक्रमित मिलने वालों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। रविवार को एक वृद्ध की मौत भी हो गई।

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 02:24 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:55 PM (IST)
133 निगेटिव, एक की मौत, 49 लोग संक्रमित मिले
133 निगेटिव, एक की मौत, 49 लोग संक्रमित मिले

बरेली, जेएनएन । संक्रमण और उसकी चपेट में आ रहे लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को एक साथ 49 लोग संक्रमित मिले। यह एक दिन में संक्रमित मिलने वालों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। रविवार को एक वृद्ध की मौत भी हो गई। रविवार को आई 179 सैंपल की रिपोर्ट में सरदार नगर के मृतक के चार परिजनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह सभी उनके सुपुर्द-ए-खाक में शामिल व नजदीकी संपर्क में रहे बताए जा रहे हैं।

इसके आंवला के उरला गांव में एक संक्रमित मिला था। उसके संपर्क में रहे दो युवक भी पॉजिटिव आए हैं। वहीं राजीव एंक्लेव सौ फुटा निवासी संक्रमित के परिवार के दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जो नए मामले सामने आए हैं। उनमें रैंडम सैंप¨लग में लिए गए कई लोग शामिल हैं। इसमें सुभाष नगर के सराय निवासी युवक, किला छावनी निवासी 18 वर्षीय युवक, मथुरापुर सीबीगंज निवासी एक महिला व एक युवक भी पॉजिटिव आया है। रोहली टोला, आजमनगर, बहेड़ी के शाहजीनगर निवासी युवक, सुभाष नगर के बंशीनगला व गणेश नगर निवासी 16 लोग शामिल हैं। वहीं, नवाबगंज के कैलाश नगर, शहर के मठ की चौकी बांस मंडी, जखीरा किला, साहूकारा निवासी भी पॉजिटिव आए हैं।

चाइल्डलाइन की पदाधिकारी पॉजिटिव शहर के डेलापीर निवासी चाइल्ड लाइन की एक पदाधिकारी की करीब पांच दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें चिकित्सक की सलाह पर तीन सौ बेड में क्वारंटाइन कर दिया गया था। जहां उनकी सैंप¨लग कराई गई, जिसमें वह पॉजिटिव आईं हैं। अब चाइल्ड लाइन के कर्मियों व उनके सीधे संपर्क में रहे लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा। सुभाष नगर की महिला सिपाही व पुलिस ऑफिस का सिपाही संक्रमित थाना सुभाष नगर की महिला सिपाही की ड्यूटी कोविड-19 के कार्य में लगाई गई थी। इसके चलते महिला सिपाही की सैंप¨लग हुई थी। वहीं सिपाही की सैंप¨लग एसपी देहात के पेशकार के पॉजिटिव आने के बाद हुई थी। इन दिनों समेत कुल पांच पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई जा रही है।

मृतक के स्वजनों ने पीपीई किट न मिलने पर किया हंगामा बदायूं के बिल्सी निवासी एक कपड़ा व्यापारी की रविवार को हालत बिगड़ी तो स्वजन उन्हें बरेली ले आए। यहां से ट्रूनेट लैब से जांच हुई तो वह उसमें पॉजिटिव आ गए। इस पर उन्हें कोविड एल-2 में भर्ती कराने के लिए ले जाना था। लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। स्वजन शव लेकर जाना जाते थे, लेकिन उन्हें पीपीई किट मुहैया नहीं कराई गई। इसके चलते अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया। बाद में चिकित्सकों के समझाने पर माने। अब उनके शव को सोमवार को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वर्जन रविवार को कुल 46 पॉजिटिव आइवीआरआइ से आए हैं। वहीं ट्रूनेट और प्राइवेट लैब से तीन लोग संक्रमित मिले हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है।

सभी संक्रमितों को उनके लक्षणों के हिसाब से एल-1 व एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। - डॉ. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी कोविड-19

chat bot
आपका साथी