समाज को निरोग बनाने घर-घर पहुंचा योग

कोरोना संक्रमण काल में योग की बढ़ती उपयोगिता का असर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नहीं पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM (IST)
समाज को निरोग बनाने घर-घर पहुंचा योग
समाज को निरोग बनाने घर-घर पहुंचा योग

बाराबंकी : कोरोना संक्रमण काल में योग की बढ़ती उपयोगिता का असर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा। 'घर पर योग, घर-घर योग' की थीम को साकार करने के लिए शहर से लेकर गांव तक लोगों में स्वत: स्फूर्ति दिखी। अफसर, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी ही नहीं किसानों, युवाओं, महिलाओं साहित्यकारों सहित सभी धर्मों के लोगों में योग को लेकर उत्साह दिखा। कोरोना संक्रमण के ²ष्टिगत लोगों ने घर पर ही रहकर योगाभ्यास को तरजीह दी। कई लोगों ने आनलाइन कार्यक्रमों से जुड़कर योगाभ्यास किया। लोगों ने योगाभ्यास करते फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किए। प्रस्तुत है रिपोर्ट.. वर्चुअल माध्यम से जुड़े लोग : नागेश्वर नाथ वेलनेस सेंटर पर योग प्रशिक्षक एसपी पाठक, आयाुष-वेलनेस सेंटर उधौली में सुशील कुमार अवस्थी, हरख आयुष वेलनेस सेंटर पर कमल किशोर श्रीवास्तव और लखपेड़ाबाग के पंतजलि योग परिवार के जिला प्रभारी रामस्वरूप यादव ने वर्चुअल योगाभ्यास कराया।

घर तो किसी ने कार्यालय पर किया योगाभ्यास :

सांसद उपेंद्र रावत, रामनगर विधायक शरद अवस्थी, दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा, डीएम डा. आदर्श सिंह, एसपी यमुना प्रसाद व उनकी पत्नी अन्विता प्रसाद ने अपने आवास पर योग किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर रचना श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, अरविद मौर्य, सुरेंद्र वर्मा, अजीत प्रताप सिंह, प्रमोद तिवारी, मनोज कुमार वर्मा, संजीव वर्मा, प्रशांत मिश्रा, अलका मिश्रा, अर्चना मिश्रा ने योगाभ्यास किया। रामनगर के देवली स्थित कृषि फार्म पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में गुरु संदीपन ने योग कराया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता राजा कासिम ने भी योग किया। एसपी ने पुलिस लाइंस में पुलिसकर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। पुलिस लाइंस में सीओ सिटी सीमा यादव जिला कारागार में अधीक्षक हरिबक्श सिंह, पीएसी में वाहिनी सेनानायक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। उप सेनानायक प्रबल प्रताप सिंह, सहायक सेनानायक ताहिर हुसैन आदि शामिल रहे।

इनमें भी दिखा उत्साह:

जीआइसी के आडीटोरियम में मार्निंग वाक ग्रुप के सदस्यों, लाजपतनगर स्थित रामजानकी मंदिर में सुमन फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने योग किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, सेंट्रल एकेडमी स्कूल में प्रधानाचार्य डा. अंजली श्रीवास्तव के नेतृत्व में योग कराया गया।

ग्रामीणों ने भी किया योग : दरियाबाद के मथुरानगर में शिव दयाल, पतुलकी में अजय प्रताप, सुरजवापुर में संजय शर्मा, टाउन में शिवम आदि ने योग किया। बरेठी : दुंदपुरवा चौराहे पर दीपांशु यादव, विवेक यादव आदि ने योग किया। देवा : कोंडरी मंदिर पर शिविर में भाजपा नेता नन्दलाल सिंह, करुणेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने योग किया। त्रिवेदीगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर में प्राचार्य वीरेंद्र कुमार यादव व स्टाफ के लोगों ने योग किया। योग शिक्षक रामकुमार श्रीवास्तव ने भिटरिया बाजार स्थित कार्यालय और रायपुर के अविनाश आनंद अवस्थी ने आनलाइन योग कराया।

chat bot
आपका साथी