संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, गंभीर

शादी हुई थी कुम्रौवां भाई निवासी दिलीप कुमार ने आरोप लगाया है कि घर में पड़ुताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष से जमीन की मांग की जा रही थी आदित्य चार अंश छह वर्ष के दो बच्चें हैं। पौने एक बजे जिला अस्पताल लाया गया था। शादी हुई थी कुम्रौवां भाई निवासी दिलीप कुमार ने आरोप लगाया है कि घर में पड़ुताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष से जमीन की मांग की जा रही थी आदित्य चार अंश छह वर्ष के दो बच्चें हैं। पौने एक बजे जिला अस्पताल लाया गया था। शादी हुई थी कुम्रौवां भाई निवासी दिलीप कुमार ने आरोप लगाया है कि घर में पड़ुताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष से जमीन की मांग की जा रही थी आदित्य चार अंश छह वर्ष के दो बच्चें हैं। पौने एक बजे जिला अस्पताल लाया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:21 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:21 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, गंभीर
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, गंभीर

बाराबंकी : कोठी थाना क्षेत्र के जहानाबाद मजरे उस्मानपुर गांव में मंगलवार की सुबह विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। परिवारजन ने आग बुझाई और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला गंभीर बताई जा रही है।

कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरावां की प्रियंका की शादी 2005 में कोठी थाना क्षेत्र के ही जहानाबाद निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। प्रियंका के दो बच्चे चार वर्ष का आदित्य और छह वर्षीय अंश है। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, उसके बाद प्रियंका आग से गंभीर रूप से झलस गई। परिवारजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग बुझाई, तब तक प्रियंका गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। सीएचसी कोठी लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रियंका का भाई दिलीप कुमार ने आरोप लगाया है कि घर में आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष से मायके से जमीन की मांग की जा रही थी। महिला को जिला अस्पताल पौने एक बजे लाया गया। कोठी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए, जिसमें महिला ने जेठ-जेठानी पर आग से जिदा जलाने का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष कोठी प्रकाश चंद शर्मा का कहना है कि मामला जानकारी में आया है, महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी