मुंबई से मिली सूचना पर एसपी ने बरामद कराया वाहन, गिरफ्तार

ई चालान कटने पर वाहन मालिक को ज्ञात हुआ कि उसकी गाड़ी चोरी हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:55 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:55 AM (IST)
मुंबई से मिली सूचना पर एसपी ने बरामद कराया वाहन, गिरफ्तार
मुंबई से मिली सूचना पर एसपी ने बरामद कराया वाहन, गिरफ्तार

बाराबंकी : महाराष्ट्र मुंबई के पार्क साइड थाना क्षेत्र के बिकरौली वेस्ट सूर्या नगर अंबेडकर चौक निवासी सुधाकर जायसवाल लॉक डाउन के दौरान दो माह पूर्व भार वाहन से उत्तर प्रदेश व बिहार के लिए निकले थे। बाराबंकी पहुंचने पर सुधाकर का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। कोई संपर्क न होने पर वाहन स्वामी ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। एसपी डॉ. अरविद चतुर्वेदी के आदेश पर चलाए जा रहे ई-चालान अभियान के दौरान किए गए चालान के दौरान पता चला कि वाहन अशोक प्रभाकर गौलंगे रुम नंबर ए.107 तुलजई बाग सेक्टर. 3 ए नियर दत्ता माही कॉलेज नवी मुम्बई महाराष्ट्र के नाम है। चालान का संदेश वाहन मालिक को मुंबई में मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुआ। जिसके बाद वाहन स्वामी ने एसपी बाराबंकी को पूरा प्रकरण बताया। एसपी ने तत्काल सीओ नगर के पर्यवेक्षण में टीएसआइ रितेश पांडेय की टीम बनाई। टीएसआइ ने साइबर सेल के मदद से उसे खोज निकाला। इसके बाद लोनीकटरा पुलिस से आरोपित चालक सुधाकर जायसवाल को गिरफ्तार कराया। इसकी सूचना मुंबई पुलिस व वाहन स्वामी को दी गई।

chat bot
आपका साथी