'नीम में औषधीय तत्वों का अकूत भंडार'

संगोष्ठी ने बताई गई नीम की महत्ता पौधे रोपने और संरक्षित करने का किया गया आह्वान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 12:42 AM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 12:42 AM (IST)
'नीम में औषधीय तत्वों का अकूत भंडार'
'नीम में औषधीय तत्वों का अकूत भंडार'

बाराबंकी : आरपीएस कालेज आफ फार्मेसी उमरा परिसर में रविवार को नीम के पौधे रोपे गए। इससे पहले आयोजित पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी में लोगों से पौधे रोपने और उनको संरक्षित करने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जुगल किशोर ने वृहद स्तर पर नीम के पौधे रोपे जाने की मुहिम चलाने के लिए कालेज के चेयरमैन राज प्रताप सिंह के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि हम सभी को पौधारोपण करके हरियाली को बचाने का प्रयास करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि नीम की गुणवत्ता किसी से छिपी नहीं है। कोरोना काल में सब नीम के पौध वाली गिलोय ही हर तरह तलाशत नजर आए, इसलिए नीम के पौधे रोपा जाना सराहनीय कार्य है। संगोष्ठी में ग्लोबल नीम आर्गेनाइजेशन, लखनऊ के डा. वीके सिंह ने नीम के औषधीय गुण बताए। डा. एचपी सिंह ने नीम को बैक्टीरिया और फफूंद नाशक बताया। इफ्को वितरण के राज्य प्रभारी अभिमन्यु राय ने यूरिया में नीम के प्रयोग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इफ्को नीम पर लगातार शोध कर रही है और नीम युक्त नैनो यूरिया तैयार की गई है। इससे मृदा और जल प्रदूषण भी कम होगा। आरपीएस कालेज आफ फार्मेसी के चेयरमैन राज प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। बताया कि अब तक करीब एक हजार नीम के पौधे रोपे जा चुके हैं। चार हजार पौधे और रोपे जाएंगे। अशोक रावत, मनोज मयंक, ब्लाक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय मौर्या, विशाल सिंह, श्रीश रावत, नितिन मौर्या, दीपक यादव, दिनेश यादव, रघुराज यादव, प्रदीप रावत, रोहित भारती मौजूद रहे। संचालन अर्जुन तिवारी ने किया।

chat bot
आपका साथी