हादसों में महिला सहित दो की मौत, चार घायल

राखी बांधकर लौट रही थी महिला ट्रेन की चपेट में आया युवक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 12:53 AM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 12:53 AM (IST)
हादसों में महिला सहित दो की मौत, चार घायल
हादसों में महिला सहित दो की मौत, चार घायल

बाराबंकी : भाई को राखी बांधकर लौट रही एक महिला की सड़क हादसे और एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए। जहांगीराबाद थाना के ग्राम निगरी अटवा के राम सुमिरन अपनी पत्नी रेखा व पुत्री अयोध्या व 12 साल के पुत्र के साथ शनिवार को सफदरगंज के ग्राम चंदवारा स्थित ससुराल गए थे। रविवार सुबह राखी बांधने के बाद राम सुमिरन लौट रहे थे। अयोध्या हाईवे पर बावली चौराहे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला बाइक से गिर गई। महिला के सिर पर बस की पिछली पहिया चढ़ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई व राम सुमिरन भी घायल हो गए। हालांकि, 13 वर्षीय बेटा नितेश दूर जा गिरा जिसे बिल्कुल चोट नहीं आई है। हैदरगढ़ : कोतवाली के हरिपालपुर गांव में रहने वाले रामकुमार उर्फ बाबू (28) सोमवार सुबह रेलवे लाइन किनारे टहल रहे थे। इसी बीच निकली ट्रेन की चपेट में आने से उनका हाथ व पैर कट गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक युवक शराब के नशे का आदि था, शव का पीएम कराया जा रहा है। मसौली : सफदरगंज के ग्राम दादरा स्थित चौराहे के पास हुए हादसे में अयोध्या के कैंट थाना के ग्राम पूरे काशीनाथ के आशीष वर्मा व उनके साथी श्यामजी यादव घायल हो गए। श्याम जी के साथ आशीष लखनऊ से अपने पिता की कैंसर की दवा लेने जा रहे थे। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थाना जैदपुर के ग्राम शाहपुर कडेरा के बाइक सवार लवकुश असंतुलित होकर स़फदरगंज चौराहे पर डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गए, जिन्हें भर्ती कराया गया है। कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत

टिकैतनगर (बाराबंकी): थाना के हसौर गांव मे कच्ची दीवार गिरने से महिला व पांच मवेशियों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार की देर शाम ग्राम हंसौर की 30 वर्षीय आशमा अपने घर के अंदर सोई हुई थी। पति शफीक व बच्चे बाहर सोए हुए थे। छप्पर कच्ची दीवार पर रखा था। शाम को सोते समय अचानक कच्ची दीवार और उस पर रखा छप्पर भरभराकर सो रहे परिवार के लोगों पर ढह गया। महिला मलबे में दब गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिवारजन की मदद से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, दीवार के पास ही बंधे पांच मवेशी की भी मलबे में दबने से मौत हो गई। एसडीएम रामसनेहीघाट जितेंद्र कटियार ने बताया कि लेखपाल व कानूनगो को जांच के लिए भेजा गया है। मृतका के परिवारजन को हर संभव सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

chat bot
आपका साथी