रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

बाराबंकी कोतवाली नगर क्षेत्र के बड़ेल में सोमवार देर रात एक युवक ने दो लड़कों पर अपने साथियों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:14 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:06 AM (IST)
रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल
रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

बाराबंकी : कोतवाली नगर क्षेत्र के बड़ेल में सोमवार देर रात एक युवक ने दो लड़कों पर अपने साथियों के साथ ताबड़तोड़ कई फायर किए। इसमें दो युवकों को गोली लगी है।

कोतवाली नगर अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी पुष्कर वर्मा और उसके विपक्षी निखिल के बीच में लंबे अरसे से वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही है। इसी लड़ाई के चलते कुछ माह पूर्व निखिल ने अपने साथियों के साथ पुष्कर वर्मा पर हमला किया था। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जाच में यह पता चला है कि पुष्कर वर्मा के अपने साथियों के साथ दो युवकों निखिल और पुष्कर को गोली मारे जाने की बात सामने आई है। इसमें से निखिल के पैर और हाथ में गोली लगी है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, उसके साथी विश्वजीत का पता नहीं चल सका है। मामले की जाच की जा रही है और आरोपित की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी