सात चौकी इंचार्ज सहित 45 उप निरीक्षकों का तबादला

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने मंगलवार को सात चौकी इंचार्ज सहित 45 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:27 PM (IST)
सात चौकी इंचार्ज सहित 45 उप निरीक्षकों का तबादला
सात चौकी इंचार्ज सहित 45 उप निरीक्षकों का तबादला

बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने मंगलवार को सात चौकी इंचार्ज सहित 45 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। यह फेरबदल आगामी विधानसभा चुनाव के ²ष्टिगत किए गए हैं। जो उप निरीक्षक जिस विधानसभा क्षेत्र में तैनात था उसे दूसरी विधानसभा के थाना में पोस्ट किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक जरीफ अहमद को रिट सेल पुलिस कार्यालय, परमात्मानंद पांडेय को स्वाट टीम, अशोक कुमार सरोज को सतरिख, अनिल कुमार को देवा, चंद्रकांत सिंह को एसएसआइ कुर्सी, हर्दोष सिंह को कुर्सी, अशोक कुमार यादव को कोतवाली नगर, सुग्रीव यादव व राज बहादुर को लोनीकटरा, हरिलाल यादव कोतवाली नगर, अरुण कुमार सरोज एसएसआइ मसौली, सुधीर कुमार यादव मसौली की कस्बा चौकी का इंचार्ज और सुरेश चंद्र मिश्रा को दरियाबाद की कस्बा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को सराय गोपी चौकी इंचार्ज सुबेहा, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा एसएसआइ असंदरा, विनोद कुमार लखैचा मानपुर चौकी इंचार्ज सतरिख, पशुपति नाथ तिवारी सूरतगंज चौकी इंचार्ज मोहम्मदपुरखाला, अमर बहादुर सिंह को एसएसआइ सफदरगंज व सतीश कुमार सिंह को एसएसआइ फतेहपुर बनाया है। धर्मेंद्र सिंह को असंद्ररा की दिलवालपुर चौकी प्रभारी, कृष्ण बलि सिंह को फतेहपुर का कस्बा इंचार्ज, वेद प्रकाश यादव फतेहपुर, सुभाष चंद्र यादव को एसएसआइ हैदरगढ़, प्रभुनाथ कोतवाली नगर, रामराज चौधरी को कोठी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह व श्रीनाथ मिश्र को रामनगर, अवधेश त्रिपाठी को बदोसराय, परर्मेंद्र प्रताप सिंह व परवेंद्र सिंह को रामसनेहीघाट, रामजी सिंह को घुघंटेर, अरविद सिंह व विश्वनाथ सिंह को जहांगीराबाद, दिनेश चंद्र यादव कुर्सी, राजेंद्र प्रसाद को फतेहपुर, मदनपाल को एसएसआइ सुबेहा, कन्हैया यादव को एसएसआइ जैदपुर, संजीव कुमार को सफदरगंज, कन्हैया कुमार को पांडेय मसौली की त्रिलोकपुर चौकी इंचार्ज बनाया है। वहीं, महिला उप निरीक्षक माया यादव को मसौली, सुनीता तिवारी को कोतवाली नगर, सुशीला देवी को जहांगीराबाद, रुचि राठौर को सफदरगंज और कमलेश कुरील को एंटी ह्यूमुन ट्रैफिकिग यूनिट में तैनात किया है।

chat bot
आपका साथी