राज्यपाल करेंगी कल्याणी नदी के तटबंध पर पौधारोपण

बाराबंकी वन महोत्सव के अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कल्याणी नदी के तटबंध प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 01:29 AM (IST)
राज्यपाल करेंगी कल्याणी नदी के तटबंध पर पौधारोपण
राज्यपाल करेंगी कल्याणी नदी के तटबंध पर पौधारोपण

बाराबंकी : वन महोत्सव के अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कल्याणी नदी के तटबंध पर पौधारोपण करेंगी।

वहीं रविवार भोर से वन महोत्सव की शुरूआत होगी जिसमें एक दिन में 45 लाख 79 हजार 367 पौधे रोपित होंगे। इस दौरान सांसद अयोध्या लल्लू सिंह और सांसद उपेंद्र सिंह रावत रामसनेहीघाट के बनीकोडर विकास खंड कंधईपुर स्थित गौ आश्रय पौधारोपरण करेंगे।

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याणी नदी के अस्तित्व में लाने का जिक्र किया था। अब कल्याणी के तट पर प्रदेश की राज्यपाल पौधारोपण कर इसका महत्व और बढ़ा देंगीं। गौरतलब है कि विलुप्त हो चुकी कल्याणी नदी को पुराने स्वरूप में लाने के लिए दैनिक जागरण वर्षो से अभियान चला रहा है।

डीएफओ एनके सिंह ने बताया कि छह जुलाई को राज्यपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित है। युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। वहीं पांच जुलाई को जिले में पौधारोपण लक्ष्य के तहत वन विभाग 19 लाख 36 हजार 818 व शेष 26 अन्य विभाग व किसान पौधा रोपित करेंगे। पौधारोपण स्थलों पर पौधे पहुंच चुके हैं। पौधारोपण के लिए मजदूरों की भी व्यवस्था कर ली गई है जो समूह में काम करेंगे। सभी विभाग इन मजदूरों का भुगतान करेंगे। रविवार भोर से ही पौधारोपण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिससे शाम तक जिले में पौधारोपण का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

वन मंत्री भी छह को करेंगे पौधारोपण : डीएफओ ने बताया कि जिले के प्रभारी व विभागीय मंत्री दारा सिंह चौहान का कार्यक्रम भी छह जुलाई को पौधारोपण करेंगे। वह सोमवार 12 बजे फतेहपुर विकास खंड के होली का पुरवा मजरे मवैय्या में कल्याणी नदी के तटबंध पर करेंगे अब राज्यपाल के साथ उनका पौधारोपण होगा।

विशुनपुर : कल्याणी नदी के तटबंध पर नमामि गंगे योजना के तहत पौधे रोपित होंगे। फतेहपुर के रेंजर रमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत नदी के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को अपनी जगहों पर पौधारोपण करने के लिए वन विभाग द्वारा मुफ्त में पौधे देता है। साथ ही 70 रुपये अनुदान व पौधों के संरक्षण व रखरखाव के लिए चार वर्षों तक 35 रुपये प्रति पौधे के लिए दिए जाते हैं। 1875 पौधे ग्राम पंचायत मवैया और ग्राम पंचायत हैदरगंज में कल्याणी नदी के दोनों तट पर रोपित होंगे। जिसमें 1000 जामुन, 300 शीशम, 300 कंजी व 275 अर्जुन के पौधे शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी