पराली जलाने में तीन किसान गिरफ्तार

फतेहपुर तहसील क्षेत्र में पराली जलाने वाले तीन किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:03 AM (IST)
पराली जलाने में तीन किसान गिरफ्तार
पराली जलाने में तीन किसान गिरफ्तार

बाराबंकी : फतेहपुर तहसील क्षेत्र में पराली जलाने वाले तीन किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मियों की भ्रमणशील टीम की सूचना पर ग्राम बड़नापुर में अग्निशमन वाहन सहित पहुंचा। वहां गुड्डू पुत्र हनोमान, पिटू पुत्र रामनाथ व लल्लन पुत्र नान्हू पराली जलाते दिखे। पराली को बुझवाने पर गुड्डू व पिटू झगड़ा करने लगे। इस पर इनके खिलाफ पराली जलाने के आरोप के साथ ही लोक शांतिभंग की धारा 151 में भी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। इसी तरह ग्राम बिहुरा में राम आसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिव कुमार ने विरोध करते हुए अभद्रता की। इस पर शिव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इन दोनों गांवों के लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, हल्का सिपाही व प्रधान को नोटिस देकर जवाब-तलब किया गया है।

chat bot
आपका साथी