घर से निकले मजदूर की नुकीले हथियार से हत्या, नहर किनारे मिला शव

नुकीले हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। नहर किनारे मिले शव की शिनाख्त के बाद मृतक के बहनोई ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा लिखाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:23 PM (IST)
घर से निकले मजदूर की नुकीले हथियार से हत्या, नहर किनारे मिला शव
घर से निकले मजदूर की नुकीले हथियार से हत्या, नहर किनारे मिला शव

बाराबंकी : नुकीले हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। नहर किनारे मिले शव की शिनाख्त के बाद मृतक के बहनोई ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा लिखाया है। एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया और डाग स्क्वायड व फील्ड यूनिट को बुलाया गया, लेकिन अभी तक यह वारदात को अंजाम देने वाले का पता नहीं चल सका है।

रामनगर थाना के ग्राम परसपुर बिदौरा के मूल निवासी राजेश वर्मा मजदूरी कर जीवनयापन करते थे। कुछ माह से वह पत्नी आरती व बच्चों के साथ शहर के अयोध्या नगर में रहने वाले राकेश कुमार के मकान में किराए पर रहते थे। पत्नी आरती दूसरे घरों में काम करती थी। सोमवार को राजेश का शव मसौली थाना के शहावपुर में हाईवे से करीब सौ मीटर अंदर शहावपुर नहर पटरी पर पाया गया। मृतक का सिर में तीन जगह नुकीले हथियार से वार के निशान मिले हैं। हमले में जबड़ा फटा था व दो दांत भी टूटे थे। माथे व पीछे वार किया गया था। घटना स्थल से सौ मीटर दूर खून मृतक के चप्पल आदि पड़े हुए थे। पर्ची से हुई शिनाख्त

सोमवार सुबह शव देख ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल पंकज सिंह ने शव की तलाशी कराई तो उसके पास से दस रुपये और एक पर्ची मिली। जिस पर उसके रसूलपुर मुहल्ले में रहने वाले बहनोई प्रदीप कुमार का नंबर मिला। प्रदीप ने शव की शिनाख्त की और उन्हीं की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा लिखा गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने घटनास्थल का जायजा लिया और डाग स्कायड व फिल्ड यूनिट से साक्ष्य संकलन किया, लेकिन बहुत सफलता नहीं मिली। एसपी ने बताया कि बहनोई की तहरीर पर ही अज्ञात पर मुकदमा लिखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजेश शराब पीने का लती था। कोतवाल ने बताया कि यह हजाराबाग स्थित गणेश ठेकेदार के यहां काम करते थे। पांच दिसंबर को मजदूरी से लौटने व घर में खाना खाकर निकला था, जिसके बाद लौटकर नही आया।

chat bot
आपका साथी