गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा, लगे जयकारे

मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरा पर शुक्रवार को धूमधाम से किया गया। विसर्जन यात्राएं गाजे-बाजे के साथ निकाली गईं। इस दौरान उपस्थित लोग जयकारे लगा रहे थे। गोमती नदी के औसानेश्वर व तीरगांव घाट पर प्रशासन की ओर से खोदवाए गए गड्ढों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:26 PM (IST)
गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा, लगे जयकारे
गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा, लगे जयकारे

बाराबंकी : मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरा पर शुक्रवार को धूमधाम से किया गया। विसर्जन यात्राएं गाजे-बाजे के साथ निकाली गईं। इस दौरान उपस्थित लोग जयकारे लगा रहे थे। गोमती नदी के औसानेश्वर व तीरगांव घाट पर प्रशासन की ओर से खोदवाए गए गड्ढों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। अन्य स्थानों पर नदियों में विसर्जन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रशासन की ओर से खासकर सरयू नदी में नाव व गोताखोर भी लगाए गए। एसपी यमुना प्रसाद ने भी विसर्जन स्थलों का मुआयना किया। संबंधित एसडीएम भी निरंतर पहुंचे।

हैदरगढ़ इलाके में औसानेश्वर घाट के निकट बनाए गए कृत्रिम तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुक्रवार से जारी है। स्थानीय प्रतिमाओं के अलावा रायबरेली व अमेठी के गांवों की एक दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया गया।

रामनगर इलाके में संजय सेतु के निकट सरयू नदी में तथा भगहर झील व सरसवां घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। एसडीएम रामनगर राजीव शुक्ल, एसपी यमुना प्रसाद, सीओ दिनेश कुमार दुबे सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

रेठ नदी के चिलहटा घाट पर तिदोला, बरेठी, नगर, जसमण्डा, भड़रिया, खजूरगांव, गौरिया, गनौरा चिलहटा, रसूलपुर, कैथी व रामपुर के गांवों की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। बेलहरा छतवारा, लच्छीपुरी, भुटवामऊ व कोडरी की प्रतिमाएं सुमली नदी के गंगापुर घाट पर विसर्जित की गई।

एसडीएम प्रिया सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह, ईओ अनामिका मौर्य, प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह,चौकी प्रभारी संजय पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

कल्याणी नदी के टीकापुर घाट व सरैया घाट पर विशुनपुर व कुतलूपुर सहित अन्य गांवों की प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। सरतगंज इलाके के रानीगंज, पिपरी मोहार, सुढि़यामऊ, अल्लापुर सहित अन्य गांवों की करीब 50 मूर्तियों का विसर्जन भगहरझील में किया गया। चंदूरा की मूर्ति विसर्जन यात्रा में पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजपाल सिंह ज्ञानू, दुर्गेश मिश्र, राहुल सिंह, गौरव मिश्र, जीतू अवस्थी सहित अन्य शामिल रहे। कल्याणी नदी के सआदतगंजघाट पर रामसनेहीघाट व सिरौलीगौसपुर इलाके की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

सिद्धौर :नगर पंचायत सिद्धौर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रखी गई प्रतिमाएं गाजे बाजे के साथ अपार जनसमूह के बीच भक्तों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली मे रख कर दुर्गा मां की प्रतिमाएं पुलिस की चाक-चौबंद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नैयपुरा नदी में विसर्जित की गई ।

नगर पंचायत सिद्धौर के सिद्धेश्वर मंदिर, हाजीपुर, डीहा, देवकली, छूला पाही, आराजी गढी, ममारखापुर, नया पुरवा, पूरे दुनिया सिंह सहित अन्य गांवों की मूर्तियां गोमती नदी के नैपुरा घाट पर विसर्जित की गईं। कल्याणी नदी के गोकुला घाट पर शुक्रवार को 31 व शनिवार को 17 मूर्तियां विसर्जित की गईं। कल्याणी नदी के मसौली घट पर मसौली बाजार, कटरा, अमदहा, करपिया, बड़ागांव, ज्योरी, गुरेला, नेवला करसण्डा, शहावपुर, करंद, डेढ़वा व बिदौरा की प्रतिमाएं विसर्जित की गई।

chat bot
आपका साथी