संक्रमित 10 की मौत, 131 हुए स्वस्थ

बाराबंकी कोरोना संक्रमित मरीज जहां स्वस्थ हो रहे हैं वहीं जांच में पाजिटिव भी लोग मिल र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:56 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:56 PM (IST)
संक्रमित 10 की मौत, 131 हुए स्वस्थ
संक्रमित 10 की मौत, 131 हुए स्वस्थ

बाराबंकी : कोरोना संक्रमित मरीज जहां स्वस्थ हो रहे हैं वहीं जांच में पाजिटिव भी लोग मिल रहे हैं। मंगलवार को शाम तक 131लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 78 लोग शाम तक पाजिटिव मिले हैं। वहीं दस संक्रमितों की मौत हो गई। उधर, करीब डेढ़ हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।

आजमगढ़ के रहने उमाशंकर लाल, देवा के श्रीकेशन यादव, सूरतगंज के रमाकांत व कानूनगोयान की सुशीला निगम की मेयो में इलाज के दौरान मौत हो गई। कस्बे के ठाकुरद्वारा वार्ड के विजय शर्मा की मौत उनके घर पर हो गई। मुंशीगंज के व्यापारी नेता हरिप्रसाद गुप्ता की आस्था अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें पाजिटिव आने पर यहां भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सुबह हार्ट अटैक पड़ने से उनका निधन हो गया। सिद्धौर की जहीरूल की लखनऊ में निजी अस्पताल में मौत हो गई। मेयो व हिद में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। नगर पंचायत हैदरगढ़ स्थित पूरे मितई वार्ड के संत कुमार मौर्या का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

78 मिले पाजिटिव : जांच में शाम तक 78 लोग पाजिटिव मिले हैं। भग्गापुरवा मसौली में दस लोग पाजिटिव मिले हैं। बतनेरा सूरतगंज में चार, धरकुईयां हैदरगढ़ में दो, काजीपुर फतेहपुर में चार के अलावा मेयो अस्पताल का दो स्टाफ भी पाजिटिव मिला है। मोहम्मदपुर में दो, त्रिवेदीगंज में दो, नंदरासी फतेहपुर में दो, पहरूपुर दरियाबाद में दो, तिंदोला के अलावा सीएमओ कार्यालय के निकट हुई जांच में 20 लोग पाजिटिव मिले हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जहां पर पाजिटिव केस मिले हैं वहां पर सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया।

chat bot
आपका साथी