मंत्री स्वाती सिंह का छात्रों ने फूंका पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंत्री स्वाती सिंह का पुतला फूंका। उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की। एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि स्वाती सिंह की जो ऑडियो क्लिप लीक हुई है उसमें वह साफ तौर पर सीओ से कह रही हैं कि अंसल के खिलाफ लिखी गई एफआइआर को निरस्त करिए और सीओ को खुली धमकी दे रही हैं। यह भी कह रही हैं कि बात मुख्यमंत्री जी को पता है। इस पर कोई भी एफआइआर न लिखी जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:04 AM (IST)
मंत्री स्वाती सिंह का छात्रों ने फूंका पुतला
मंत्री स्वाती सिंह का छात्रों ने फूंका पुतला

बाराबंकी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंत्री स्वाती सिंह का पुतला फूंका। उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की। एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि स्वाती सिंह की जो ऑडियो क्लिप लीक हुई है, उसमें वह साफ तौर पर सीओ से कह रही हैं कि अंसल के खिलाफ लिखी गई एफआइआर को निरस्त करिए और सीओ को खुली धमकी दे रही हैं। यह भी कह रही हैं कि बात मुख्यमंत्री जी को पता है। इस पर कोई भी एफआइआर न लिखी जाए। यानि मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक भूमाफिया को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। हम सभी पदाधिकारी यह मांग करते हैं कि मंत्री स्वाती सिंह को पार्टी से तुरंत बर्खास्त किया जाए। राजवीर वर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार, आनंद कुमार, अंकित कुमार, विकास कुमार, अरुन कुमार, रवींद्र कुमार, विकास वर्मा, राहुल वर्मा, सौरभ पटेल, प्रिस कनौजिया, मो. जीशान, बोधराज वर्मा, आकाश वर्मा, अंकुर यादव, पंकज यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी