किसान संगठनों के समर्थन में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों के आंदोलन के समर्थन में जिले में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जहां तिरंगा यात्राएं निकली वहीं सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। दरियाबाद देवा व कुर्सी में सपाइयों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। पूर्व प्रमुख दरियाबाद संतोष वर्मा सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:11 PM (IST)
किसान संगठनों के समर्थन में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली
किसान संगठनों के समर्थन में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

बाराबंकी : गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों के आंदोलन के समर्थन में जिले में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जहां तिरंगा यात्राएं निकली वहीं सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। दरियाबाद, देवा व कुर्सी में सपाइयों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। पूर्व प्रमुख दरियाबाद संतोष वर्मा सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की है।

सपा जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज के साथ पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप भी ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए। गोप ने कहा कि जब किसान विरोधी काले कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक समाजवादी पार्टी संघर्ष जारी रखेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, रामनाथ मौर्य, अजय वर्मा, नसीम कीर्ति, हशमत अली, प्रीतम सिंह, वीरेंद्र वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

रामसनेहीघाट में सपा नेता रितेश सिंह व रिकू सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। 18 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की और निजी मुचलके पर छोड़ा। प्रदर्शन में उमानाथ यादव सोनू, प्रियांशु वर्मा, चक्खन यादव, अजय प्रताप सिंह पप्पू, संतोष श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह, बिन्नू जायसवाल, निर्मल यादव, रवि यादव, दुर्गेश यादव सहित अन्य शामिल रहे।

दरियाबाद के सैदखानपुर में पुलिस से नोकझोंक के बाद पूर्व प्रमुख संतोष वर्मा सहित एक दर्जन सपाइयों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई। त्रिवेदीगंज में सपा नेता सिपाही लाल यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया, जबकि देवीपुर व खैराकनकू में एकत्र सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। मसौली में सपा ब्लॉक अध्यक्ष पिकू सैनी व अखिलेश यादव के नेतृत्व सपाइयों ने रैली निकालने की कोशिश की जिसे पुलिस ने निकलने नहीं दिया। सभी को थाने ले गई। निदूरा ब्लॉक क्षेत्र में एमएलसी राजेश यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली बहोइया गांव से निकाली गई, जिसे करौंदा में कुर्सी थानाध्यक्ष शशिकांत यादव ने रोक लिया। ओदार में चंद्रशेखर यादव, अशोक कुमार, रामनाथ व रामचरित को भी पुलिस ने रोक लिया। गनेशपुर : किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा, जिला संगठन मंत्री कमलेश वर्मा, अवधराम सैनी, बिद्रा राजपूत, पंकज शर्मा, नरेंद्र वर्मा व राकेश चौहान सहित अन्य ने तिरंगा यात्रा निकाली। हैदरगढ़ में तिरंगा यात्रा में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष हरीराम पाल, तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह, रमेश, विजय, मलखान, रामप्रकाश आदि शामिल हुए। नई सड़क में पूर्व विधायक राममगन रावत के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। पुलिस ने चौराहे पर रोक लिया। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने जैदपुर विधायक गौरव रावत के साथ ट्रैक्टर रैली निकाली।

chat bot
आपका साथी