किसान और श्रमिक हित में सपाइयों ने उठाई आवाज

श्रमिक कानून में बदलाव के बाद तो श्रमिकों का शोषण करने का पूरा अधिकार फैक्ट्री मालिकों को मिल जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:23 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 12:23 AM (IST)
किसान और श्रमिक हित में सपाइयों ने उठाई आवाज
किसान और श्रमिक हित में सपाइयों ने उठाई आवाज

बाराबंकी : समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन के नेतृत्व में किसान-श्रमिक सम्मान पदयात्रा छाया चौराहे से निकाली गई। संगठन जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि कृषि अध्यादेश के बाद भाजपा सरकार श्रमिक विरोधी औद्योगिक संबंध संहिता-2020 अधिनियम ले आई है। श्रमिक कानून में बदलाव के बाद तो श्रमिकों का शोषण करने का पूरा अधिकार फैक्ट्री मालिकों को मिल जाएगा। अभी तक 100 कर्मचारी वाले औद्योगिक प्रतिष्ठान बिना सरकारी मंजूरी लिए कर्मचारियों को हटा नहीं सकते थे। नई व्यवस्था में 300 से ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनी सरकार से मंजूरी लिए बिना जब चाहे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल बाहर कर सकती है। आशीष सिंह आर्यन ने कहा कि भाजपा किसानों और श्रमिक वर्ग का मनोबल तोड़ने, उन्हें असहाय बनाने की साजिश में जुट गई है। जिला उपाध्यक्ष मो. सबाह, हिमांशु यादव, नसीम कीर्ति, कामता यादव, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, रंजीत कुमार यादव, सलमान गाजी, कामरान रिजवी, अधिवक्ता शिवम शुक्ला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी