दो गज की दूरी, मास्क जरूरी

कलेक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क का हाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:07 AM (IST)
दो गज की दूरी, मास्क जरूरी
दो गज की दूरी, मास्क जरूरी

बाराबंकी: कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के निकट कोरोना वायरस पर नियंत्रण के ²ष्टिगत स्थापित कोविड हेल्प डेस्क सक्रिय है। डीएम कार्यालय के बरामदे में सामने से रस्सी की बैरीकेडिग लगा दी गई है। पोर्च वाले गेट से लोगों की इंट्री होती है। गेट के निकट ही कोविड हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी आगंतुक को देखते ही अपनी तरफ बुलाते हैं और स्क्रीनिग मशीन से उसके शरीर का तापमान मापने के साथ ही हाथों में सैनिटाइजर का छिड़काव करते हैं। मास्क या उसके विकल्प के रूप में गमछा यदि किसी के पास नहीं है तो उसे वापस कर दिया जाता है। ऐसे में गुरुवार को कई लोग जो बिना मास्क व गमछा के पहुंचे उन्हें वापस होना पड़ा। वह रूमाल या मास्क की व्यवस्था करके दोबारा गए। डीएम डॉ. आदर्श सिंह जनता की समस्या सुनने के लिए बैठते हैं। उचित शारीरिक दूरी बनी रहे। संक्रमण न फैले इसके लिए उनके कार्यालय के अंदर भी गोले बनाए गए हैं। कोविड हेल्प डेस्क स्थल पर लगे बैनर में 'दो गज की दूरी मास्क जरूरी' का स्लोगन के साथ ही अन्य जानकारियां भी दी गई हैं।

chat bot
आपका साथी