सराही झील किनारे किया गया पौधारोपण मना वन महोत्सव

विधायक और डीएम ने की झील के प्रयासों की सराहना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:15 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:06 AM (IST)
सराही झील किनारे किया गया पौधारोपण मना वन महोत्सव
सराही झील किनारे किया गया पौधारोपण मना वन महोत्सव

टिकैतनगर: पूरेडलई ब्लॉक के सराही झील में शनिवार को वन विभाग की तरफ से वन महोत्सव मनाया गया। शुभारंभ डीएम डॉ आदर्श सिंह व विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने पौधारोपण कर किया। विधायक ने झील को विकसित कराने में एसडीएम रामसनेहीघाट राजीव कुमार शुक्ला की सराहना करते हुए कहा कि इसे पंछी बिहार के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक का फर्ज है कि वह भावी पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त वातावरण देने के लिए पौधारोपण करें।

डीएम ने सराही के ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि आज ग्रामीणों के मेहनत के कारण देश के हर कोने में सराही झील का नाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात में सराही झील का नाम लिया था। झील को विकसित करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। एसडीएम रामसनेहीघाट राजीव कुमार शुक्ला, सीओ पवन गौतम,ब्लॉक प्रमुख देवानंद पांडेय, नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी, चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता, कोतवाल बृजेश कुमार वर्मा ने भी पौधारोपण कर सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।

कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ चौराहा स्थित नवाबगंज रजबहा की नहर पटरी पर सपा विधायक जैदपुर गौरव रावत ने वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण किया। हरख ब्लॉक के भान मऊ में वन दरोगा सचिन पटेल व रेंजर सैय्यद अहमद ने की। इस मौके पर दरोगा वीर भगत, वनरक्षक रामदेव, मोहम्मद जैद, धीरज वर्मा, विनोद वर्मा, गिरीश रावत, मोनू सिंह व अभिलाष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन फोटो संख्या 14

कॉलेज में रोपित किए गए पौधे: सीता देवी महाविद्यालय पारिजातधाम बरौलिया में पौधारोपण किया गया। 1500 पौधे रोपित किए गए। फलदार, छायादार पौधे रोपित किए गए। यहां महाविद्यालय के सरंक्षक अवधेश शुक्ला, प्रबंध निदेशक अभिषेक शुक्ला, अभिनव शुक्ला, प्राचार्या डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. धनंजय राय, डॉ. राजीव कुमार, राहुल वर्मा, डॉ. प्रत्यूष कुमार, विनय जायसवाल, पंकज तिवारी, ललित चतुर्वेदी, पंकज शुक्ला, अनिरूद्ध अवस्थी, रेनू सिंह, हुकुम सिंह, देवशंकर त्रिपाठी, अमित कुमार, मनीष कुमार, अलका सैनी, रंजू जायसवाल, विमलेश कुमारी, ज्योति राय आदि ने पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी