मनाई गई संत रविदास जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

-चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया याद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:29 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:29 AM (IST)
मनाई गई संत रविदास जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा
मनाई गई संत रविदास जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बाराबंकी: संत रविदास जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर में भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा शहर के मुहल्ला कानून गोयान से निकाली गई। आजादनगर, फैजाबाद रोड, पैसार, सतरिख नाका चौराहा, लखपेड़ाबाग चौराहा, गुरूद्वारा रोड से छाया, राजकमल, पीरबटावन, नागेश्वर नाथ मंदिर, सिटी स्कूल, दर्पण होते हुए धनोखर चौराहा से निकाली गई शोभायात्रा सिदार्थ नगर पैसार में समाप्त हुई। शोभायात्रा में संत रविदास के जीवन पर आधारित झांकी सजाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही। आयोजक रमेश चंद्र कुरील, मनोज कुरील, पवन कुरील, रक्षक कुरील, शत्रोहनलाल, मथुरा प्रसाद, कमला देवी, अर्चना, अनीता, संगीता देवी, नीलम आदि मौजूद रहे। मनाई संत रविदास जयंती: सपा कार्यालय में सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अया•ा अहमद की अध्यक्षता में संत रविदास जयंती मनाई गई। पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि समाज में ऊंच, नीच, भेद, भाव, आडंबर को दूर कर समानता का राज हो ऐसी सोच के धनी शिरोमणि महान संत रविदास की जयंती पर उन्हें याद करते हुए शत शत नमन करता हूं। संत रविदास जी ने ऐसे भारत की कल्पना की थी जहां पर अपनी सम्पत्ति पर मालिकाना हक़ नहीं होगा, समाज अमीर गरीब में बटा नहीं होगा, कोई दोयम दर्जे का नागरिक नहीं होगा। अजय वर्मा बबलू, मोहम्मद सबाह, नसीम कीर्ति, प्रीतम सिंह वर्मा, हशमत अली गुड्डू, कामता यादव, यशवंत यादव, वीरेंद्र प्रधान, आशीष सिंह आर्यन, शाद चौधरी, सरोज मौर्या, बसंत सिंह गौतम, शाफे जुबैरी, अतीक चौधरी,पप्पू सिंह, पारस चौहान, आकाश यादव, सईदुर्रहमान अंसारी आदि मौजूद रहे।ं

chat bot
आपका साथी