पदमार्च कर सुरक्षा का कराया एहसास

पदमार्च कर सुरक्षा का कराया अहसास

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:39 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:06 AM (IST)
पदमार्च कर सुरक्षा का कराया एहसास
पदमार्च कर सुरक्षा का कराया एहसास

बाराबंकी : छह दिसंबर पर आपसी सौहार्द की मजबूती और आमजन को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए दरियाबाद पुलिस के साथ एएसपी अशोक शर्मा ने नगर में पदमार्च किया। अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी के मद्देनजर जिले की सीमा अलियाबाद चौकी के केंहौरा गांव निकट बैरियर लगाया गया। सुबह से ही यहां पर वाहनों की चेकिग एसएचओ शिवाजी सिंह व चौकी प्रभारी बृजेन्द्र नाथ मिश्र पुलिस बल के साथ शुरू किया। यहां पर अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों को चेक किया गया। दरियाबाद नगर में एएसपी अशोक शर्मा ने दरियाबाद पुलिस के साथ पैदल मार्च किया। मुख्य चौराहे से पूर्व फाटक तक पैदल मार्च किया गया।

chat bot
आपका साथी