सड़क हादसे में आगरा के दो लोगों की मौत, आठ घायल

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अचानक बेसहारा पशु के आने से पिकअप वाहन ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे पिकअप वाहन पलट गया। इसमें दो किशोरों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। इसमें से एक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली में हाईवे पर यह हादसा रविवार को करीब ढाई बजे हुआ। आजमगढ़ मुख्य शहर में आयोजित नगर कीर्तन में करतब दिखाकर 18 सदस्यों की गतका पार्टी दो अलग-अलग वाहनों से आगरा लौट रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 11:21 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:04 AM (IST)
सड़क हादसे में आगरा के दो लोगों की मौत, आठ घायल
सड़क हादसे में आगरा के दो लोगों की मौत, आठ घायल

बाराबंकी : लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अचानक बेसहारा पशु के आने से पिकअप वाहन ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे पिकअप वाहन पलट गया। इसमें दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। इसमें से एक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली में हाईवे पर यह हादसा रविवार को करीब ढाई बजे हुआ। आजमगढ़ मुख्य शहर में आयोजित नगर कीर्तन में करतब दिखाकर 18 सदस्यों की गतका पार्टी दो अलग-अलग वाहनों से आगरा लौट रही थी। यह सभी आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में स्थित गुरु का ताल गुरुद्वारा में रहते हैं। जिस वाहन से हादसा हुआ उसको सुशील चला रहे थे और सरदार सज्जन सिंह (19), मदन सिंह (15) राजा सिंह (14), हनी सिंह (17), राहुल उर्फ करन सिंह (16), अजय सिंह (17), इंदलप्रीत (12), आकाश दीप (14) और सुरजीत सिंह (18) सवार थे। इसमें से मदन और सज्जन की मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का उपचार किया गया और अजय सिंह को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। सदर विधायक धर्मराज यादव और सीओ सिटी एसके सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे। दूसरा वाहन था पीछे : जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ उसके पीछे पार्टी के अन्य सदस्य दूसरे वाहन से आ रहे थे। जिन्होंने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

chat bot
आपका साथी