योग दिवस से पूर्व कराया गया पूर्वाभ्यास

चित्र 19बीआरके-16 -पूर्वाभ्यास योग में शामिल हुए लोग संवादसूत्र बाराबंकी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व पूर्वाभ्यास बुधवार को जगह-जगह किया गया। योगा शिक्षक ने योगाभ्यास लोगों को कराया। जिला कारागार में 450 बंदियों को योगाभ्यास कराया। यहां जेल अधीक्षक आरके जायसवाल जेलर संतोष कुमार डिप्टी जेलर राजेश वर्मा की देखरेख में बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडीटोरियम में योगाभ्यास सुबह कराया गया। शिक्षक संतोष वर्मा नीरज श्रीवास्तव दिनेश पांडे सहित कई लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया। रामसनेहीघाट अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से पूर्व सुबह 630 बजे तहसील प्रांगण में योग शिविर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शिविर में उपजिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ल ने लोगों को योग के फायदे बताए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 12:37 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 06:27 AM (IST)
योग दिवस से पूर्व कराया गया पूर्वाभ्यास
योग दिवस से पूर्व कराया गया पूर्वाभ्यास

बाराबंकी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व पूर्वाभ्यास बुधवार को जगह-जगह किया गया। योगा शिक्षक ने योगाभ्यास लोगों को कराया।

जिला कारागार में 450 बंदियों को योगाभ्यास कराया। यहां जेल अधीक्षक आरके जायसवाल, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर राजेश वर्मा की देखरेख में बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडीटोरियम में योगाभ्यास सुबह कराया गया। शिक्षक संतोष वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, दिनेश पांडे सहित कई लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया। रामसनेहीघाट: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से पूर्व सुबह 6:30 बजे तहसील प्रांगण में योग शिविर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शिविर में उपजिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ल ने लोगों को योग के फायदे बताए।

chat bot
आपका साथी