संकल्प दिवस के रूप में मनाया राहुल का जन्मदिन

बाराबंकी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मनाया। केक काटने के साथ पौधरोपण भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 12:42 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 06:27 AM (IST)
संकल्प दिवस के रूप में मनाया राहुल का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया राहुल का जन्मदिन

बाराबंकी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मनाया। केक काटने के साथ पौधरोपण भी किया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तनुज पुनिया ने अपने ओबरी आवास तथा कांग्रेस कार्यालय में जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। पौधरोपण किया गया। जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा के साथ केक काटा गया। लंबी उम्र की कामना की। अस्पताल में फल भी वितरित किया गया। इरफान कुरैशी, सरजू शर्मा, केसी श्रीवास्तव, सुनील गौतम, दानिश आजम वारसी, सत्य प्रकाश वर्मा, विजयपाल गौतम, इसरार, विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे। सतरिख: हरख ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन नीम का पौध रोपित कर मनाया क्षेत्र के टेरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के युवा नेता रामू यादव ने कहा कि राहुल गांधी जैसा व्यक्तित्व का धनी नेता कोई दूसरा नहीं है इस मौके पर पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पुत्तू लाल वर्मा, शंकर दयाल अवस्थी, राममिलन रावत, योगेंद्र सिंह मौजूद रहे। रामू यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपित किए गए।

chat bot
आपका साथी