प्रधानों ने पौधे लेने से किया इंकार

त्रिवेदीगंज : पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में रोपण के लिए मंगवाए गए मानक विह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 12:26 AM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 12:26 AM (IST)
प्रधानों ने पौधे लेने से किया इंकार
प्रधानों ने पौधे लेने से किया इंकार

त्रिवेदीगंज : पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में रोपण के लिए मंगवाए गए मानक विहीन पौधे ग्राम प्रधानों ने उठाने से इंकार कर दिया। जिसके चलते पौधे ब्लॉक परिसर में सूख गए। पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाए गए अभियान में यह पेड़ ग्राम पंचायतों में खाली पड़ी जमीन पर लगने थे। अधिकारियों की शिथिलता के चलते हरे के बजाय सूखे पौधे भी खेप में उतार दिए गए। ग्राम प्रधानों की मानें तो यह पेड़ काफी छोटे थे। सूखे भी थे जो लगाए जाने योग्य नहीं थे।

chat bot
आपका साथी