चार पंचायतों में प्रधान और 10 वार्डों में नए बीडीसी

कौशलेंद्र यादव सावित्री देवी और वीरेंद्र वर्मा व राजीव चुने गए ग्राम प्रधान दस बीडीसी और 272 ग्राम सदस्य के पदों की गणना हुई पूरी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:34 PM (IST)
चार पंचायतों में प्रधान और 10 वार्डों में नए बीडीसी
चार पंचायतों में प्रधान और 10 वार्डों में नए बीडीसी

बाराबंकी : पंचायतों के उपचुनाव की मतगणना सोमवार को पूरी हो गई। बंकी के ग्राम पंचायत चचेरुवा से कौशलेंद्र कुमार, निदूरा के डफरपुर से सावित्री देवी और सिद्धौर के देवकली से वीरेंद्र कुमार वर्मा ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि रनापुर से राजीव मोहन चौधरी निर्विरोध हुए। वहीं, दस बीडीसी और 272 ग्राम सदस्य के पदों पर मतगणना हुई। मतगणना के दौरान बारिश के बावजूद मतगणना पूरी होने तक उम्मीदवार और एजेंट डटे रहे। देवा : मियांपुर से बीडीसी पद पर रामू प्रसाद 256 मत पाकर विजयी घोषित हुए। हैदरगढ़ की रनापुर से राजीव मोहन चौधरी निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए। दरियाबाद के उदवतनगर से बीडीसी हरेंद्र कुमार को 679 मत मिले और 256 मत पाकर कल्लू दूसरे स्थान पर रहे। पूरेडलई के डेरेराजा में बीडीसी पद पर मंजू सिंह विजई हुई हैं। उन्होंने 902 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी अकबाल को 779 मत से हराया है।

निदूरा : बहरौली से विनय शुक्ल ने बीडीसी पद पर 512 मतों से शेखर रावत को शिकस्त दी है। विनय शुक्ला को 614 व शेखर को 102 मत मिले। यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय शुक्ल के निधन से सीट रिक्त हुई थी। डफरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर सावित्री देवी पत्नी ज्वाला प्रसाद विजयी हुईं। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी गिरीश वर्मा को 391 मतों से हराया।

सूरतगंज : बुढ़गौरा में बीडीसी पद पर सायरा बानो ने 164 मतों से जीत हासिल की है। सायरा 1082 और उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेशचंद्र को 918 मत मिले। बंकी की चेचरुवा कौशलेंद्र सिंह ने 713 मतों से जीत हासिल की है। यहां कौशलेंद्र के भाई में विक्की यादव का मतगणना से पहले निधन होने से पद रिक्त हुआ था। आरओ सौरभ त्रिपाठी ने सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया। मसौली के नेवला में बीडीसी चुनाव में अंशु सिंह वर्मा ने संगीता वर्मा को 215 मतों से पराजित किया। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने मतगणना स्थल का जायजा लिया।

सिद्धौर के देवकली ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए हुई मतगणना में वीरेंद्र कुमार वर्मा ने 344 मतों से जीत हासिल की। वीरेंद्र को 806 व अजय कुमार वर्मा 462 मत मिले। वीरेंद्र वर्मा 344 मतों से वियजी रहे। उस्मानपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुई मतगणना में विनोद कुमार को 620, निर्मल कुमार को 528 मत मिले। 92 मत पाकर विनोद कुमार चुनाव जीते।

रामनगर : क्षेत्र पंचायत सदस्य बुढ़वल के प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजन को 694 मत मिले। अरुंधति प्रियदर्शनी सिंह को 149 वोट मिले। पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप ने रामनगर के सपा कार्यालय पहुंचकर राजन सिंह को माला पहनाकर जीत की बधाई दी।

रामसनेहीघाट : बनीकोडर के 14 ग्रामसभा के 48 वार्डों के चुनाव की गिनती पूरी हुई। जीते हुए ग्राम सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया।

फतेहपुर के बसारा में बीडीसी पद पर इरम खातून 38 मतों से विजयी रहीं। इरम खातून को 256 व निकटतम प्रतिद्वंद्वी सन्नो परवीन को 218 मत मिले।

त्रिवेदीगंज : बहुता द्वितीय वार्ड से बीडीसी गुड़िया पत्नी रंजीत कुमार निर्वाचित हुई। गुड़िया को 785 व लीलावती को 583 वोट मिले। रामीपुर पंचायत से 2005 से 2010 प्रधान रहीं राजवती ने भी ग्राम सदस्य का चुनाव जीता।

chat bot
आपका साथी