गन्ना बोआई कर किसानों का बढ़ाया हौसला

बाराबंकी क्षेत्र के ग्राम अमोली हिसामपुर में गन्ना बोआई की नवीन तकनीक पर आधारित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:25 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:25 AM (IST)
गन्ना बोआई कर किसानों का बढ़ाया हौसला
गन्ना बोआई कर किसानों का बढ़ाया हौसला

बाराबंकी : क्षेत्र के ग्राम अमोली हिसामपुर में गन्ना बोआई की नवीन तकनीक पर आधारित गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने खेत में गन्ना बोआई कर किसानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने किसानों को नवीन तकनीक से गन्ना बोआई कर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कृषि सुधार कानून, समर्थन मूल्य पर धान खरीद के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि किसानों की आय दोगुना करनें की राह पर प्रदेश एवं केंद्र सरकार निरंतर प्रयासरत है। कहा, किसान कृषि यंत्रों, तारबंदी, फसल बीज, टपक विधि सिचाई व्यवस्था और पौध पर निश्चित अनुदान पा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। प्रगतिशील किसान संतोष बाजपेई, राम बाजपेई, देवेश शुक्ला, तेज प्रताप, राहुल सिंह, आलोक वर्मा, आशीष वर्मा व पवन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी