चुनाव : आवश्यक सेवा में पंचायत चुनाव, क‌र्फ्यू के दिन भी होंगे कार्य

आज ब्लाकों पर रहेगी भीड़ दो हजार से अधिक प्रत्याशी लेने आएंगे चुनाव चिन्ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 12:05 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:05 AM (IST)
चुनाव : आवश्यक सेवा में पंचायत चुनाव, क‌र्फ्यू के दिन भी होंगे कार्य
चुनाव : आवश्यक सेवा में पंचायत चुनाव, क‌र्फ्यू के दिन भी होंगे कार्य

बाराबंकी : रविवार को 35 घंटे क‌र्फ्यू लागू करने के बाद दावेदारों में ऊहोपोह की स्थिति थी कि 18 अप्रैल को प्रतीक चिन्ह आवंटन होगा या नहीं। शासन ने गाइड लाइन में पंचायत चुनाव को आवश्यक सेवा में रख दिया है। अब रविवार को क‌र्फ्यू के दिन भी चुनाव के कार्य किए जाएंगे, इन कार्मिक और अधिकारियों पर रोक-टोक नहीं रहेगा। शनिवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक 35 घंटे क‌र्फ्यू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवा पंचायत चुनाव, स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई के अलावा किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं रहेगी। रविवार को अपने निर्धारित समय पर सुबह आठ बजे से नाम वापसी के बाद प्रतीक चिन्ह आवंटन होगा। नामांकन में लगभग 33 हजार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हर ब्लाक में दो हजार से अधिक की भीड़ रहेगी। जबकि ब्लाक स्तर पर सिर्फ पांच से छह सौ लोगों के खड़े होने की व्यवस्था है। इतनी संख्या में भीड़ पर काबू पाना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती होगी। यह तब होगा जब कोरोना की महामारी फैली हुई और शारीरिक दूरी व मास्क के अधिक जरूरी है।

दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े गए तो देना होगा दस हजार : बिना मास्क के यदि कोई पकड़ा जाता है, तो उस पर एक हजार का जुर्माना लगेगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर दस हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना लगाने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई है।

नामांकन वापसी आज

रामसनेहीघाट : बनीकोडर ब्लाक में 87 ग्रामपंचायत प्रधान, 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 10091 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होना है। कुल 1283 पद के लिए 2577 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। लगभग हर पद पर दो प्रत्याशी हैं। जिसके चलते लगभग 2000 प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक व समर्थक अपना नामांकन वापसी व चिन्ह प्राप्त करने ब्लाक पहुंचेंगे। जिस पर लाकडाउन का पालन करवाना काफी कठिन होगा।

रविवार को चिन्ह वितरण व नामांकन वापसी पर बोलते हुए आरओ जेएन यादव ने बताया कि अभी इस पर कोई निर्देश नहीं मिला है, पूर्व निर्देश के अनुसार कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी