पंचायत चुनाव : ग्राम पंचायत के आरक्षण पर पहले दिन 36 आई आपत्तियां

जिले में ग्राम प्रधान ग्राम सदस्य जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य का आरक्षण दो मार्च को होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:53 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:53 AM (IST)
पंचायत चुनाव : ग्राम पंचायत के आरक्षण पर पहले दिन 36 आई आपत्तियां
पंचायत चुनाव : ग्राम पंचायत के आरक्षण पर पहले दिन 36 आई आपत्तियां

बाराबंकी : जिले में ग्राम प्रधान, ग्राम सदस्य, जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य का आरक्षण दो मार्च को जारी हो चुका है। अब इस पर दावा और आपत्तियां गुरुवार से होनी शुरू हो गई। पहले ही दिन ब्लॉक से लेकर डीपीआरओ कार्यालय तक ग्राम पंचायतों को लेकर 36 आपत्तियां आईं।

आरक्षण के बाद दावा और आपत्तियां विकासखंड, डीपीआरओ कार्यालय और डीएम कार्यालय पर आपत्तियां ली जा रही हैं। आठ मार्च तक आपत्ति लेने का समय है। इसके बाद सभी शिकायतों का एकत्र कर 13 मार्च तक निस्तारित किया जाएगा। 14 मार्च को अंतिम प्रकाशन ब्लाक और जिला पंचायत कार्यालय पर किया जाएगा। गुरुवार को डीपीआरओ कार्यालय में 11 आपत्ति आईं, जबकि फतेहपुर, सूरतगंज, त्रिवेदीगंज, हैदरगढ, बनीकोडर, पूरेडलई, दरियाबाद ब्लॉक पर 25 शिकायतें ली गईं। जिला पंचायत राज अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि पहले ही दिन ग्राम प्रधान के पद पर हुए आरक्षण पर शिकायतें आ रही हैं। ग्राम सदस्य डीडीसी और डीडीसी के पदों पर कोई भी आपत्ति नहीं आई है। आपत्तियों का दौर शुरू

रामसनेहीघाट : बनीकोडर ब्लाक में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत की सूचना पर आपत्तियां लेने की तिथि निर्धारित हो गई। ब्लॉक बनीकोडर में आपत्तियां लेने का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन बाजपुर ग्राम पंचायत के मुकेश पाल और अशरफपुर के अरविद श्रीवास्तव ने पंचायत को आरक्षित किए जाने पर आपत्ति जताई गई। सहायक विकास अधिकारी लक्ष्मीनारायण मणि त्रिपाठी ने बताया कि आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। उधर, रसौली पंचायत के विजय यादव ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए अनारक्षित किए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी