नौ कोरोना पॉजिटिव और मिले

बाराबंकी दो लोग हैदरगढ़ क्षेत्र छह त्रिवेदीगंज और एक शहर का मरीज मिला है। अब यहां कुल 40 एक्टिव केस हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 01:33 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:09 AM (IST)
नौ कोरोना पॉजिटिव और मिले
नौ कोरोना पॉजिटिव और मिले

बाराबंकी : जिले में शनिवार को नौ पॉजिटिव मरीज और मिले हैं। डीएम डॉक्टर आदर्श सिंह ने देर रात मरीजों की पुष्टि की है। सभी को एलवन हिंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनमें से दो लोग हैदरगढ़ क्षेत्र, छह लोग त्रिवेदीगंज और एक शहर का है। जिले में कुल 40 एक्टिव केस हो गए हैं। फिलहाल जहां मरीज मिले हैं। उन क्षेत्रों को हॉट स्पॉट में तब्दील कर दिया गया है। वहां पर आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन का कार्य रविवार को कराया जाएगा।

65 हॉटस्पॉट क्षेत्र की हो रही निगरानी: जिले में 65 हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी प्रशासन कर रहा है। डीएम ने 31 एक्टिव केस जिले में होने के साथ हॉटस्पॉट केंद्रों की पुष्टि की है।

जिले में ग्राम ढकौली, ग्राम कटरा मजरे भिटौरा, ग्राम सरथरा, गुलरिया गार्दा वार्ड 20, पीरबटावन, गदिया फार्म मजरे, ग्राम पींड़ देवा, बबुरिहा, मुहल्ला शेख देवा, लालापुर देवा, ग्राम मिश्रीपुर मजरे निगरी, ग्राम मुर्तजा नगर मजरे केशवरूआ, ग्राम नयापुरवा मजरे मोहिउद्दीनपुर जहांगीराबाद, फैजुलागंज जहांगीराबाद, भवानीगंज मजरा सीहामऊ रामनगर, अमौली कला, अमोली कीरतपुर, लोहटीजई, कुम्हरवा सहित 65 हॉटस्पॉट केंद्र है। जहां पर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

chat bot
आपका साथी