12 की मौत, 339 लोग हुए स्वस्थ, 120 मिले पाजिटिव

बाराबंकी कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां कम भी हो रही है। वहीं जांच में लोग पाजिटिव भी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:22 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:26 PM (IST)
12 की मौत, 339 लोग हुए स्वस्थ, 120 मिले पाजिटिव
12 की मौत, 339 लोग हुए स्वस्थ, 120 मिले पाजिटिव

बाराबंकी: कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां कम भी हो रही है। वहीं जांच में लोग पाजिटिव भी मिल रहे हैं। जांच में शाम तक 120 लोग पाजिटिव मिले हैं। करीब दो हजार लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। दो दिनों में संक्रमित 12 लोगों की मौत हो गई। 339 लोग स्वस्थ हुए हैं।

सूरतगंज के करसाकला निवासी कृष्णा गौतम की लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत 14 मई को हो गई। कोतवाली शहर के नई बस्ती निवासी रानी देवी की हिद में मौत हो गई। त्रिवेदीगंज के मकंदपुर निवासी अरूण कुमार रावत की हिद में मौत हो गई। हुई। रामनगर के मुकेश कुमार की मेयो में मौत हो गई। रामसनेहीघाट निवासी कृष्णाकांत चतुर्वेदी की हिद में इलाज के दौरान मौत हो गई। खिझना के एक व्यक्ति की मौत हो गई। रामसनेहीघाट :यूनिवर्सल ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज कोटवा सड़क की वरिष्ठ शिक्षिका सुमेरगंज कस्बे की निवासी डॉ मीना गुप्ता 54 बीती रात शुक्रवार को अपरान्ह 2 बजे कोरोना संक्रमण के कारण ऑक्सीजन लेवल घटने की वजह से डीआरडीओ लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।

फतेहपुर: स्थानीय पचघरा निवासी शिव कुमार तिवारी उर्फ हन्टरी महाराज(74) की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। शिव कुमार कई दिनों से ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। बार मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मृतक के ज्येष्ठ पुत्र राजीव नयन तिवारी ने बताया कि उनके पिता कोरोना से पीड़ित थे। दरियाबाद: दरियाबाद के पहरुपुर के पूर्व प्रधान छोटेलाल की संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई है। सांस लेने में हुई दिक्कत के बाद दौरान इलाज उन्होंने ने अंतिम सांस ली है। हैदरगढ़ : नगर पंचायत हैदरगढ़ के कोठी वार्ड के सेवानिवृत्त शिक्षक व पूर्व सभासद दुर्गा शरण गुप्ता की पत्नी का निधन हो गया। रामनगर: आदर्श नगर पंचायत रामनगर निवासी 42 वर्षीय प्रवेश कुमार उपाध्याय का अस्वस्थता के कारण निधन हो गया। दो हजार को लगाया टीका: जिले में 53 अस्पतालों में 5300 को कोरोना रोधी टीका लगना था। सापेक्ष दो हजार को टीका लगाया जा सका। जिला चिकित्सालय में कोविडशील्ड दोपहर में समाप्त होने के कारण कई लोग निराश होकर वापस लौटे। 120 मिले पाजिटिव: जांच में 120 मिले पाजिटिव मिले हैं। सिद्धौर में सराय कुरखू में सात व अमरसेरवा में 12, कंटकपुरवा सिद्धौर में दो, लखपेड़ाबाग में तीन, मधुवापुर देवा में दो, मलूकपुर देवा में दो, मथुरा सूरतगंज में चार, पोखरा त्रिवेदीगंज में दो, सरायहिजरा में दो, सूरतगंज के सरायगौरा में दो, सत्यप्रेमीनगर में पांच लोग पाजिटिव मिले हैं। इसके अलावा श्यामनगर सिरौलीगौसपुर में सात, तिदोला में दो, विकास भवन रोड पर तीन, बिलासपुर निदूरा में दो लोग पाजिटिव मिले है।

chat bot
आपका साथी