मोदी-योगी ने आपदा को अवसर में बदला

वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में बोले भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:11 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:03 AM (IST)
मोदी-योगी ने आपदा को अवसर में बदला
मोदी-योगी ने आपदा को अवसर में बदला

बाराबंकी : भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस पत्रकारों से की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लॉकडाउन के दौरान जनहित में लिए गए निर्णयों को सराहा।

कहा कि मोदी-योगी ने आपदा को अवसर में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से मजबूती के साथ लड़ते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक देशवासी को वोकल फॉर लोकल नारे को अपना संकल्प बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत की कोरोना के खिलाफ योजनाबद्ध जंग और मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के चलते आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। आत्मनिर्भर भारत अभियान की बदौलत 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। आत्मनिर्भर अभियान भारत को विश्वगुरु बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। बताया कि 30 लाख से अधिक इकाइयों को एक जुलाई तक 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण दिए जा चुके हैं। मनरेगा से रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था करा रही है। वर्चुअल कांफ्रेंस से भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव, आइटी संयोजक विजय श्रीवास्तव भी जुड़े रहे। बुनकरों की समस्या शासन तक पहुंचाएंगे : भाजपा प्रदेश महामंत्री ने एक जिला एक उत्पाद के तहत जिले में बुनकरों के काम की चर्चा मोदी गमछा को तैयार करने को लेकर की। इस पर जब उन्हें बताया गया कि बिजली सब्सिडी को लेकर बुनकरों ने हड़ताल कर रखी है तो उन्होंने शासन स्तर पर इस समस्या का निदान कराने की बात कही।

chat bot
आपका साथी