'पूर्व साहित्यकारों की स्मृतियों को सहेजना बड़ा काम'

छाया चौराहे से शुरू हुई पूर्वज साहित्यकार जन्मभूमि दर्शन यात्रा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:09 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:09 AM (IST)
'पूर्व साहित्यकारों की स्मृतियों को सहेजना बड़ा काम'
'पूर्व साहित्यकारों की स्मृतियों को सहेजना बड़ा काम'

बाराबंकी : पूर्वज साहित्यकार जन्म भूमि दर्शन यात्रा का रविवार को छाया चौराहा स्थित संत कवि बैजनाथ उद्यान से शुभारंभ हुआ। यात्रा को उप जिलाधिकारी सदर पंकज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा संरक्षक डा. राम बहादुर मिश्र ने संत कवि बैजनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि अवधी का विकास सचमुच हिदी का ही विकास है। अवध क्षेत्र के जिले में अवधी को समृद्ध करने वाले दो दर्जन पूर्वज रचनाकारों की जन्मभूमि पर पहुंचकर उन्हें नमन किया जाएगा। यात्रा के निर्देशक अजय सिंह गुरु ने इस यात्रा को जनपद इतिहास को समृद्ध करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व साहित्यकारों की स्मृतियों को सहेजना एक बड़ा काम है। एसडीएम ने कहा इस यात्रा के दौरान जो स्मृतियां सहेजी जाएं उनका अभिलेखीकरण कराया जाए। इसमें प्रशासन का हर संभव सहयोग रहेगा। पूर्वज साहित्यकार जन्म भूमि दर्शन यात्रा हरख स्थित संत महावीर साहब, खुशली पुरवा स्थित श्री शत्रोहन लाल विद्यार्थी, धनौली स्थित पंडित महेश दत्त शुक्ल व खेमकरण, शेखपुर दामोदर स्थित डा. पुरुषोत्तम शरण पुरुशेष, नसीपुर स्थित डॉ अवधेश शर्मा, हैदरगढ़ के कवि श्याम नारायण विटप, जगदीश सिंह नीरद, राघव बिहारी सिंह सहित एक दर्जन अवधी हिदी को समृद्ध करने वाले साहित्यकारों की जन्मभूमि पर पहुंचकर नमन किया गया। हरख, भानमऊ सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया। यात्रा दल में यात्रा अध्यक्ष प्रदीप सारंग, संयोजक पंकज कंवल, सचिव कुमार पुष्पेंद्र, सह सचिव विष्णु कुमार शर्मा कुमार, सदानंद, रजत वर्मा, हंसराज वर्मा, सीताकांत मिश्र स्वंयमभू आदि का उपजिलाधिकारी ने माला पहनाकर स्वागत किया। महिला काव्य मंच की डा. कंचन गुप्ता एवं संजय ने सदस्यों का टीका किया। ओम प्रकाश सिंह, संत कवि बैजनाथ के वंशज प्रताप सिंह, डा. श्याम सुंदर दीक्षित, अंबरीष अम्बर, प्रदीप महाजन, डा. फिदा हुसैन, अरुण कुमार वर्मा, अनुपम वर्मा, अब्दुल खालिक, बद्री प्रसाद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी