थाने से छोड़ा गया अवैध सीमेंट फैक्ट्री का मुख्यारोपित

थाने से छोड़ा गया अवैध सीमेंट फैक्ट्री का मुख्यारोपित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:09 AM (IST)
थाने से छोड़ा गया अवैध सीमेंट फैक्ट्री का मुख्यारोपित
थाने से छोड़ा गया अवैध सीमेंट फैक्ट्री का मुख्यारोपित

बाराबंकी : अवैध सीमेंट फैक्ट्री का राजफाश कर तीन आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस ने मुख्यारोपित फैक्ट्री संचालक को थाने से ही छोड़ दिया है। दो अन्य को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फैक्ट्री संचालक को पुलिस चिकित्सकीय आधार पर थाने से निजी मुचलके पर रिहा करने की बात कह रही है, लेकिन यह पुलिसिया कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहजनी में स्थित एक मुर्गी फार्म में चोरी छिपे चल रही अवैध सीमेंट की फैक्ट्री का पुलिस ने 29 मई को राजफाश करते हुए नामीगिरामी बड़ी सीमेंट कंपनियों की बोरियों में करीब 800 बोरी भरी एवं 300 बोरी खाली बरामद किया था। इसके अतिरिक्त एक ट्रक को कब्जे में लेकर तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने नामजद आरोपितों को मौके पर ही गिरफ्तार भी कर लिया था। इसमें स्वतंत्र सिंह, बलराम सिंह और सूरज सिंह शामिल हैं। तीनों को पुलिस जेल भेजने की बात कही रही थी। बताया जा रहा है कि राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर रसूखदार फैक्ट्री संचालक स्वतंत्र सिंह को कोतवाली से ही जमानत दे दी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने उनके स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का भी जिक्र किया था जिसके चलते उन्हें जमानत दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी