ट्रैक्टर के नीचे आई मासूम की मौत, एक घायल

दरियाबाद थाना क्षेत्र के कुशफर गांव में बुधवार की रात ट्रैक्टर खड़ा करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। भतीजी को लेकर ट्रैक्टर पर बैठी बुआ झटका लगते ही नीचे गिर गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:07 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:07 AM (IST)
ट्रैक्टर के नीचे आई मासूम की मौत, एक घायल
ट्रैक्टर के नीचे आई मासूम की मौत, एक घायल

बाराबंकी : दरियाबाद थाना क्षेत्र के कुशफर गांव में बुधवार की रात ट्रैक्टर खड़ा करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। भतीजी को लेकर ट्रैक्टर पर बैठी बुआ झटका लगते ही नीचे गिर गई। ट्रैक्टर की पहिया के नीचे आई सात माह की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ घायल हो गई। घायल को दरियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, परिवारजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया है।

गांव का ही रहने वाला फूलचंद्र अपना ट्रैक्टर घर पर ला रहा था, तभी राजन लोधी की सात माह की बेटी माही को गोद में लेकर उसकी नौ वर्षीय बहन मोहिनी ट्रैक्टर पर बैठ गई। ट्रैक्टर के आगे बढ़ने पर मोहिनी नहीं संभल पाई और भतीजी सहित नीचे गिर गई। चालक जब तक ट्रैक्टर रोकता, तब तक माही के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ चुका था। इससे माही की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मोहिनी घायल हो गई, जिसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूचना पर सुबह गांव पहुंची। यहां पर उसने परिजनों से हादसे के बावत जानकारी ली। एसआइ हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि नीचे गिरने के कारण बच्ची के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया था। इससे उसकी मौत हो गई। दूसरी घायल का उपचार दरियाबाद में निजी अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी