बारिश से दो घर गिरे, दो महिलाएं घायल

-लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा चार बकरियों की गई जान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:04 AM (IST)
बारिश से दो घर गिरे, दो महिलाएं घायल
बारिश से दो घर गिरे, दो महिलाएं घायल

बाराबंकी : बारिश से घर गिरने से दो महिलाएं जख्मी हो गईं, जबकि चार बकरियों की मौत हो गई। वहीं, कई स्थानों पर लोगों को जलभराव के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा।

थाना लोनीकटरा क्षेत्र के मारूफपुर गांव में गुरुवार रात बारिश के चलते इशरत जहां व कुंवरवती के कच्चे मकान ढह गए। मलबे में दबकर दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें त्रिवेदीगंज सीएचसी पर इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं, मलबे में दबकर चार बकरियों की मौत हो गई। गुरुवार की रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण देवा चिनहट रोड़ पर रानीगंज के पास पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे आवागमन कई घंटे तक बाधित रहा। जलभराव से हुई परेशानी : बारिश से हैदरगढ़ तहसील में उपनिबंधक कार्यालय परिसर, ब्लॉक कार्यालय, मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, नवज्योति मार्ग आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। वरिष्ठ लिपिक माधवेंद्र बताया कि लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान बना नाला पाट दिया। पंपिग सेट से पानी की निकासी कराएंगे। नगर पालिका परिषद नवाबगंज में दशहराबाग खलरिया, पंचशील कालोनी, पैसार महुआरी पुरवा आदि स्थानों पर बारिश से जलभराव हो गया। आलोक वर्मा के साथ नागरिकों ने डीएम को ज्ञापन दिया। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि कहा कि नगर पालिका अपने संसाधनों से नाला बनवाए। इस पर सभासद संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने नगर पालिका अध्यक्ष से नाला निर्माण के लिए बात करने का आश्वासन दिया। सभासद रोहिताश्व दीक्षित, गोपाल, प्रेमचंद्र व लल्ला यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी