गुरुद्वारा के नवनियुक्त प्रधान भूपेंद्र का हुआ सम्मान

बोले गुरुगोविंद सिंह के बताए रास्ते पर चलकर करेंगे समाज का उत्थान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 11:56 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 01:06 AM (IST)
गुरुद्वारा के नवनियुक्त प्रधान भूपेंद्र का हुआ सम्मान
गुरुद्वारा के नवनियुक्त प्रधान भूपेंद्र का हुआ सम्मान

बाराबंकी : गुरुद्वारा साहिब के नवनियुक्त प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह के सम्मान में संस्था साझी विरासत की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनका सम्मान कर स्वागत किया गया।

पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप ने सम्मानित करते हुए कहा कि सिख समुदाय और गुरुद्वारों से हमेशा राष्ट्र और समाज की सच्ची सेवा का संदेश मिलता है। उम्मीद है कि सरदार भूपेंद्र सिंह इस पद का निर्वहन बखूबी निभाएंगे। गुरु गोविद सिंह के बताए रास्ते पर चलकर उत्थान करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फवाद किदवई ने कहा कि जब-जब देश दुनिया पर विपत्ति आई है है सिख समुदाय ने बिना भेदभाव क लंगर का आयोजन कर सबको राहत पहुंचाने काम किया है। प्रधान का स्वागत करने वालों में सुशील अग्रवाल, अशीर किदवई, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, आफाक अली, अकील अहमद, नगर पंचात अध्यक्ष रियाज अहमद, डॉ. कुलदीप सिंह, हिसाल बारी किदवई, इनाम मदनी, अजीम बाबी, राजेश अरोरा बब्बू, ताज बाबा राईन, सैफ मुख्तार आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी