हाईवे पर सुहाने सफर में गड्ढों का ब्रेक

बाराबंकी : राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-अयोध्या हो या फिर सुलतानपुर मार्ग पर गड्ढे सुहाने सफर पर ब्रेक लगा रहे हैं। अयोध्या राजमार्ग पर अवैध कट, गड्ढे मौत को दावत दे रहे हैं तो सुलतानपुर हाईवे का अधूरा निर्माण व अतिक्रमण से यात्री जूझ रहे हैं। इन समस्याओं की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। प्रस्तुत है सड़क मार्ग पर आधारित खबर-:

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 12:10 AM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 12:10 AM (IST)
हाईवे पर सुहाने सफर में गड्ढों का ब्रेक
हाईवे पर सुहाने सफर में गड्ढों का ब्रेक

बाराबंकी : राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-अयोध्या हो या फिर सुलतानपुर मार्ग पर गड्ढे सुहाने सफर पर ब्रेक लगा रहे हैं। अयोध्या राजमार्ग पर अवैध कट, गड्ढे मौत को दावत दे रहे हैं तो सुलतानपुर हाईवे का अधूरा निर्माण व अतिक्रमण से यात्री जूझ रहे हैं। इन समस्याओं की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। प्रस्तुत है सड़क मार्ग पर आधारित खबर-:

अहमदपुर : लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कई अवैध बने हुए हैं। इन अवैध कट को बंद नहीं कराया जा सका है। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। रामसनेहीघाट क्षेत्र के बड़ेला के पास दो, और यहां से दो किमी दूरी पर स्थित लालपुरवा, खेवली मार्ग के पास हाईवे पर अवैध कट बना है। जहां पर वाहनों के साथ ग्रामीणों का आवागमन होता है। स्कूल पढ़ने जाने वाले बच्चे भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। अवैध कट की जगहों पर कोई दिशा सूचक भी नहीं लगवाए गए हैं। हाईवे पेट्रो¨लग आफिसर कुलदीप ¨सह ने बताया कि हाईवे पर कई अवैध कट को बंद करवाया गया है। जहां पर अवैध कट बने हुए हैं, जल्द उसे बंद करवाया जाएगा।

निर्माणाधीन हाईवे पर अतिक्रमण बना मुसीबत

हैदरगढ़ : हैदरगढ़ कस्बा से गुजरने वाला लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक साइड मार्ग निर्माण पूरा हो जाने के पश्चात भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। दूसरी साइड सड़क व नाला निर्माण के कारण छोटे-छोटे वाहनों व राहगीरों की आवाजाही इसी मार्ग से रहती है। निर्माणाधीन मार्ग पर सब्जी, जूता-चप्पल, अनाज, गुड़, मेंथा पौध की आदि सैकड़ों दुकानों का अतिक्रमण हो जाने के कारण जाम की स्थिति बनी है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क का कार्य पूर्ण हो जाने पर फुटपाथ वाले दुकानदार स्वत: हट जाएंगे।

मोड़ पर जानलेवा गड्ढा

रामसनेहीघाट : लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे मोड़ पर कई बड़े गड्ढे हो गए हैं। भिटरिया से होते हुए अयोध्या जाने वाले ओवरब्रिज के नीचे मोड़ पर से मुड़ते हैं तो उस मोड़ पर ही गड्ढे हैं। ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ सर्विस रोड है, जो कानपुर जाने वाले बाईपास रोड जो हैदरगढ़ से होते हुए जाती है। प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में भारी भार से लदे हुए वाहन इसी मार्ग से होकर अयोध्या बाईपास के लिए जाते हैं। बेल्हा निवासी पम्मू अवस्थी ने बताया कि जब तक इस रोड का निर्माण मजबूती से नहीं किया जाएगा, तब तक गड्ढे बार-बार बड़े होते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी