झोलाछाप के खिलाफ चलाया अभियान

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई कथित डॉक्टर भाग निकले।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:58 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:58 AM (IST)
झोलाछाप के खिलाफ चलाया अभियान
झोलाछाप के खिलाफ चलाया अभियान

बाराबंकी: स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप की दुकानों पर शुक्रवार को टीम ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान झोलाछाप अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल लिए।

शुक्रवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. राजर्षि त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन-तीन सदस्यों की दो टीमें गठित हुई। जिसमें चिकित्साधिकारी डॉ.वरुण पाल सिंह, डॉ. प्रदीप यादव, फार्मासिस्ट रोहित पूरी, सौरभ तिवारी, जय आदि उपस्थित रहे। दोपहर करीब एक बजे झंझरा चौराहे पर पहुंची टीम ने जितेंद्र कुमार सिंह, गोबिद वर्मा, शोभाराम, सुनील कुमार सहित आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की। टीम की कार्यवाही देखकर कुछ झोलाछाप दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। मरीजों को इजेंक्शन के साथ ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। डा.राजर्षि त्रिपाठी ने बताया कि संबंधितों को नोटिस जारी की गई है।

chat bot
आपका साथी