353 केंद्रों पर लगा पोषण एवं स्वास्थ्य मेला

बाराबंकी : जिले के 353 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें स्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:22 PM (IST)
353 केंद्रों  पर लगा पोषण एवं स्वास्थ्य मेला
353 केंद्रों पर लगा पोषण एवं स्वास्थ्य मेला

बाराबंकी : जिले के 353 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज तथा बाल विकास विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेले का निरीक्षण भारत सरकार की आई टीम ने किया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू, एएनम ने भाग लिया गया। मेले के दौरान जीरो से पांच साल तक के 11296 बच्चों का वजन किया गया। 1412 गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच तथा 1706 बच्चों को टीका लगाया गया। 3883 महिलाओं की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेले के आयोजन के परीक्षण के लिए भारत सरकार की ओर से टाटा ट्रस्ट के एस्टेट कंसलटेंट प्राची मिश्रा ने बंकी, फतेहपुर एवं ¨नदूरा जाकर ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण मेले का पर्यवेक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार चौरसिया ने बताया कि भारत सरकार की टीम ने केंद्रों का निरीक्षण कर मेले की हकीकत जानी है। फतेहपुर के सफीपुर में जाकर बच्चों को अनिवार्य रूप से प्रथम घंटे का स्तनपान कराने की सलाह दी गई है।

chat bot
आपका साथी