जमीन के विवाद में हेड कांस्टेबल के बेटे को गोलियों से भूना

बाराबंकी इटावा जिले के ललखोर गांव में गुरुवार सुबह जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर बाराबंकी में तैनात सिपाही के बेटे को गोली मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:57 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:57 AM (IST)
जमीन के विवाद में हेड कांस्टेबल के बेटे को गोलियों से भूना
जमीन के विवाद में हेड कांस्टेबल के बेटे को गोलियों से भूना

बाराबंकी : इटावा जिले के ललखोर गांव में गुरुवार सुबह जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिग करके हेड कांस्टेबल के बेटे की हत्या कर दी गई। दिवंगत की मां और भाई भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं। हमले के मुख्य आरोपित चचेरे भाई अनुराग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ललखोर निवासी रमेश चंद्र दुबे का करीब दो माह पहले निधन हो चुका है। उनके दो बेटे उमाकांत दुबे और रमाकांत दुबे हैं। दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रमाकांत बाराबंकी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार इटावा के गांधीनगर में रहता है। गुरुवार सुबह उनकी पत्नी मिथलेश कुमारी 30 वर्षीय बेटे अरविंद उर्फ आशू और 26 वर्षीय बेटे अतुल के साथ कार से गांव पहुंचीं। गांव में उनका उमाकांत और उनके बेटों से विवाद शुरू हो गया। उमाकांत की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिग में अरविंद को तीन, अतुल को दो और मिथलेश को एक गोली लगी। तीनों घायलों को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने अरविद को मृत घोषित कर दिया। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हेड कांस्टेबल रमाकांत बाराबंकी से इटावा पहुंच रहे हैं। सैफई सीओ आलोक प्रसाद, थाना प्रभारी सतीश चंद यादव आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहे हैं। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

------

पारिवारिक विवाद को लेकर घटना हुई है। मुख्य आरोपित अनुराग दुबे उर्फ छोटू को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद छह आरोपितों में बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। गांव में कोई तनाव के हालात नहीं हैं।

-आकाश तोमर, एसएसपी।

chat bot
आपका साथी