अग्निकांड में पांच मकान जले

संवादसूत्र सतरिख (बाराबंकी) थाना क्षेत्र के टिकराघाट गांव में मंगलवार की शाम आग लग जाने से पांच मकान जल गए। जिसमें करीब एक लाख की गृहस्थी जलकर राख हो गई। वारदात के बाद पीड़ितों में कोहराम मचा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:26 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:26 AM (IST)
अग्निकांड में पांच मकान जले
अग्निकांड में पांच मकान जले

बाराबंकी थाना क्षेत्र के टिकराघाट गांव में मंगलवार की शाम आग लग जाने से पांच मकान जल गए। जिसमें करीब एक लाख की गृहस्थी जलकर राख हो गई। वारदात के बाद पीड़ितों में कोहराम मचा है।

टिकराघाट गांव में कूड़े के ढेर से उठी चिगारी अशर्फीलाल के छप्पर पर जा गिरी जिससे छप्पर जलने लगा। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आग की तेज लपटों ने जयजय राम, धनीराम, हेमराज तथा सरवन के मकानों को अपनी आगोश में ले लिया। देखते ही देखते पांचों मकान जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ितों का कहना है कि पांचों मकानों में करीब एक लाख की गृहस्थी आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ित दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी