नहीं दिखा रहे अभिलेख, फैक्ट्री में बंद हो सकता है ताला

बाराबंकी 24 मई को फैक्ट्री में गैस रिसाव हुआ था जिससे ग्रामीणों का का दम घुटने लगा था। इसके बाद लोगों ने शिकायत की थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 12:22 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 12:22 AM (IST)
नहीं दिखा रहे अभिलेख, फैक्ट्री में बंद हो सकता है ताला
नहीं दिखा रहे अभिलेख, फैक्ट्री में बंद हो सकता है ताला

बाराबंकी : बंकी ब्लॉक क्षेत्र के माती गांव के निकट संचालित एक फैक्ट्री का प्रबंध तंत्र अधिकारियों को अभिलेख नहीं दिखा रहा है। इससे फर्जीवाड़े की आशंकाएं बढ़ गई हैं। फैक्ट्री में ताला भी बंद हो सकता है। बस्ती की ग्राम प्रधान सरिता देवी, माती के प्रधान हरिवंश कुमार, तिदोला के प्रधान अवधेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य रामसेवक सहित करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी तथा एसडीएम नवाबगंज से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि माती गांव के निकट संचालित एक फैक्ट्री जनजीवन के लिए खतरा है। 24 मई को फैक्ट्री में गैस रिसाव हुआ था, जिससे लोगों का दम घुटने लगा था। शिकायत पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक रेनू वर्मा को जांच सौंपी थी। जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। शिकायत कर्ताओं का कहना है कि तहसील के अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंध तंत्र को फैक्ट्री के अभिलेख तहसील आकर दिखाने के आदेश दिए थे। एक सप्ताह बीत गया है। अभिलेख अभी तक दिखाए नहीं गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि फैक्ट्री नियमों के विरूद्ध चल रही है। जांच पूरी होते ही तालाबंदी की संभावनाएं हैं।

chat bot
आपका साथी