महोत्सव में युवतियों ने की शोहदों की धुनाई

रामपुर महोत्सव में युवतियों से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहे दो युवकों को पकड़कर युवतियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यही नहीं जिन लड़कियों से शोहदे छेड़छाड़ कर रहे थे पिटाई के बाद वह उन्हें बहन और दीदी नजर आने लगीं। पैर छूकर लड़कियों से माफी मांगी तब कहीं उन्हें छोड़ा गया। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में आयोजित रामपुर महोत्सव में लखनऊ के एक हॉस्टल से 10 छात्राएं आई थीं। महोत्सव में कुछ मनचलों ने लड़कियों से अश्लील हरकतें करने लगे। छात्राओं ने घेरकर दो मनचलों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर डाली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:04 AM (IST)
महोत्सव में युवतियों ने की शोहदों की धुनाई
महोत्सव में युवतियों ने की शोहदों की धुनाई

बाराबंकी : रामपुर महोत्सव में युवतियों से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहे दो युवकों को पकड़कर युवतियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यही नहीं जिन लड़कियों से शोहदे छेड़छाड़ कर रहे थे पिटाई के बाद वह उन्हें बहन और दीदी नजर आने लगीं। पैर छूकर लड़कियों से माफी मांगी तब कहीं उन्हें छोड़ा गया। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में आयोजित रामपुर महोत्सव में लखनऊ के एक हॉस्टल से 10 छात्राएं आई थीं। महोत्सव में कुछ मनचलों ने लड़कियों से अश्लील हरकतें करने लगे। छात्राओं ने घेरकर दो मनचलों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर डाली। युवतियों की पिटाई से भागने की कोशिश कर रहे दोनों युवकों को युवतियों ने मेला परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद युवक लड़कियों के पैर छूकर बहन और दीदी बोलने लगे और हाथ जोड़ माफी मांगी तब वे बच सके। पूरी घटना न केवल मेला में बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, लड़कियों की बहादुरी देखकर मेला परिसर में सभी ने उनकी सराहना की।

chat bot
आपका साथी