पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर शनिवार को को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से कर्मचारियों ने विशाल मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस का नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष आरपी सिंह तथा जिला मंत्री डा. आरपी सिंह बिसेन ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:02 PM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

बाराबंकी: कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर शनिवार को को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से कर्मचारियों ने विशाल मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस का नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष आरपी सिंह तथा जिला मंत्री डा. आरपी सिंह बिसेन ने किया।

मशाल जुलूस शाम को जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर पटेल तिराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट का सौंपा। कर्मचारी हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे। परिषद के जिलाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की कई समस्याओं के निराकरण हेतु शासन स्तर पर कई बार वार्ता के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है। कर्मचारी काफी समय से पुरानी पेंशन बहाली, सातवें वेतन आयोग के उपरांत व्याप्त वेतन विसंगतियां दूर करने, कर्मचारियों का एक जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक महंगाई भत्ते का एरियर अनुमन्य किए जाने, सेवारत तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की व्यवस्था करने, समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे हैं। इसक अलावा आउटसोर्सिंग तथा संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने, डिप्लोमा फार्मासिस्ट लैब टेक्नीशियन तथा आप्टोमेट्रिस्ट का ग्रेड पे उच्चीकृत करने तथा कैडर पुनर्गठन व पदनाम परिवर्तन करने जैसी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यदि आठ दिसंबर तक कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गईं तो समस्त कर्मचारी 9 दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्यबंदी पर चले जाएंगे। परिषद के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, संप्रेक्षक महेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम कुमारी, डीपीए के जिलाध्यक्ष इंदल वर्मा, मंत्री केके सिंह, लैब टेक्नीशियन संघ के जिला मंत्री दीपक वर्मा, अध्यक्ष श्याम सुन्दर पटेल, बाल महिला कल्याण संघ की कोषाध्यक्ष सविता वर्मा, सरिता देवी, वन विभाग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, मंत्री अवनीश द्विवेदी, एसपी गौतम, डा. मनीष सिंह फिजियोथैरेपिस्ट, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष रमापति, मंत्री भगवानदीन, मनोज दुबे, परिवहन विभाग के आशीष यादव, एनएचएम संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, मंत्री डा. रईस अहमद, सुनील शुक्ला, सिचाई विभाग के तेजपाल सिंह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी