शहर में तीन घंटा ठप रही बिजली आपूर्ति

बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। लाजपतनगर बड़ेल समेत कई मुहल्ले अंधेरे में डूबे रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:02 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:02 AM (IST)
शहर में तीन घंटा ठप रही बिजली आपूर्ति
शहर में तीन घंटा ठप रही बिजली आपूर्ति

बाराबंकी: शहर के पल्हरी उपकेंद्र व ओबरी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र लाजपतनगर, बड़ेल, आवास विकास, भीतरी पीर बटावन, सरावगी, सिविल लाइन, देवा रोड आदि क्षेत्र में सुबह सात बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति आठ बजे चालू हुई। इसके बाद 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जो दोपहर 12 बजे चालू हुई। शाम चार बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जो पांच बजे चालू हुई। यहीं हाल ग्रामीण क्षेत्र के डिवीजन का रहा। जहां लोकल फाल्ट के चलते बिजली की आवाजाही लगी रही।

chat bot
आपका साथी