'सामाजिक सुधार के पक्षधर थे डा. आंबेडकर'

बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 11:47 PM (IST)
'सामाजिक सुधार के पक्षधर थे डा. आंबेडकर'
'सामाजिक सुधार के पक्षधर थे डा. आंबेडकर'

बाराबंकी : बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम डा. आदर्श सिंह और विकास भवन में सीडीओ एकता सिंह के नेतृत्व में जंयती मनाई गई। इस मौके पर डीडीओ अजय पांडेय, पीडी भोलानाथ कनौजिया आदि मौजूद रहे। गांधी भवन में गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट की ओर से आयोजित संगोष्ठी में समाजवादी चितक पंडित राजनाथ शर्मा ने बाबा साहेब को प्रखर वक्ता और समतावादी विचारक बताया। कहा, वह सामाजिक सुधार के पैरोकार थे। वह भारतीय समाज की अनेक बुराइयों के लिए जाति व्यवस्था को जिम्मेदार मानते थे। नेहरु युवा केंद्र की ओर से पलिया मसूदपुर में कार्यक्रम प्रभारी शिखा मौर्या की अगुवाई में जयंती मनी। हैदरगढ़ : कोरोना संक्रमण के चलते इस बार बाबा साहेब की जयंती पर कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। उनके अनुयायियों ने रीठी-सिकंदरपुर, बहरामपुर, संसारा, गोसूपुर व चौबीसी गांव में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रामनगर : तहसील कार्यालय पर उपजिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार रामदेव निषाद ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। देवा मंडल के पलटा में नंदलाल सिंह, अमित चौधरी, सूरज चौधरी, सिद्धौर के ऐदीपुर में भाकियू नेता रामबरन वर्मा ने माल्यार्पण किया। रामसनेहीघाट के भगवानपुर चौराहे के पास क्रांतिकारी मानवाधिकार यूथ ब्रिगेड कार्यालय पर संगठन के सदस्यों ने जयंती मनाई। अनिल यादव ने कहा कि आपसी भाईचारा व सौहार्द की भावना रखकर काम करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, जिला अध्यक्ष आशीष सिंह, श्रेयांश सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी