निरीक्षण में नदारद मिले चिकित्सक

ष्ठश्रष्ह्लश्रह्म'ह्य द्वद्बह्यह्यद्बठ्ठद्द ष्ठश्रष्ह्लश्रह्म'ह्य द्वद्बह्यह्यद्बठ्ठद्द ष्ठश्रष्ह्लश्रह्म'ह्य द्वद्बह्यह्यद्बठ्ठद्द ष्ठश्रष्ह्लश्रह्म'ह्य द्वद्बह्यह्यद्बठ्ठद्द ष्ठश्रष्ह्लश्रह्म'ह्य द्वद्बह्यह्यद्बठ्ठद्द

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 12:24 AM (IST)
निरीक्षण में नदारद मिले चिकित्सक
निरीक्षण में नदारद मिले चिकित्सक

बाराबंकी: अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र बहादुर यादव ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की उपस्थिति देखी। उन्होंने इस दौरान जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय व सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सक ड्यूटी से नदारद मिले। उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के अनुपस्थित होने की रिपोर्ट डीएम को भेजी है। सुबह दस बजकर 45 मिनट पर वे सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां पर डॉ. एनके गुप्ता, डॉ. आरसी वर्मा, डॉ. एएस गौतम, डॉ. राजीव सक्सेना अनुपस्थित मिले। डॉ. ज्योति ¨सह को अवकाश पर होना बताया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों की बायोमीट्रिक उपस्थित की कॉपी भी ली गई। साढ़े 11 बजे के करीब जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। यहां डॉ. सौम्या, डॉ. प्रिया ¨सह, डॉ. उमेश चंद्र के बारे में बताया गया कि इन चिकित्सकों की ड्यूटी रात में थी। डॉ. बीएन भदेसिया, डॉ. एसएन पटेल के बारे में बताया गया कि इनकी ड्यूटी दूसरी पाली दो बजे से है। इसमें इनकी ड्यूटी है। डॉ. कनिका अर्जित अवकाश पर चल रही हैं। यहां पर कुल 32 पद स्वीकृत बताए गए। इसमें से 15 लोग वर्तमान में कार्यरत बताए गए। यहां पर बताया गया कि स्टाफ कम होने से समस्या बनी रहती है। इसके बाद जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। यहां पर सीएमएस डॉ. एसके ¨सह ने बताया कि डॉ. पीआर अग्निहोत्री, डॉ. एनपी ¨सह आकस्मिक अवकाश पर हैं। वहीं डॉ. अमिता ¨सह मातृत्व अवकाश पर बताई गईं। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था भी देखी। यहां रक्तकोष परिसर, पोषण पुर्नवास केंद्र का हाल देखा। जिसमें दो बच्चे अनिका व लक्ष्मी भर्ती मिलीं। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माल गोदाम रोड का निरीक्षण दोपहर दो बजे किया गया। यहां सभी ड्यूटी पर मिले। स्वाती ¨सह का मेडिकल अवकाश पर होना बताया गया। प्राथमिक चिकित्साधिकारी डॉ. संगीता कटियार अवकाश पर बताई गईं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण की जानकारी डीएम को दी गई है।

chat bot
आपका साथी