सस्ते दर पर धान बेचने की विवशता

बाराबंकी : समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए बने क्रय केंद्रों के कर्मचारियों की हड़ताल से किसानों को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 12:16 AM (IST)
सस्ते दर पर धान बेचने की विवशता
सस्ते दर पर धान बेचने की विवशता

बाराबंकी : समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए बने क्रय केंद्रों के कर्मचारियों की हड़ताल से किसानों को अपना धान सस्ते दाम पर बेचने को विवश होना पड़ रहा है।

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में बदोसराय में विपणन शाखा के क्रय केंद्र से मरकामऊ, बरदरी, बदोसराय, हजरतपुर, ¨कतूर, बरोलिया ,मदारपुर, खोर एतमादपुर, धुसेड़िया, सहरी, करोरा, श्यामनगर, मधनापुर, रमसहाय, मैला रायगंज, पंजरौली आदि गांवों को जोड़ा गया है।

खोर एतमादपुर के किसान राजेश चक्रवर्ती ने बताया कि 1300 रुपये प्रति ¨क्वटल की दर से धान बेचना पड़ा जबकि समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति ¨क्वटल है। अलीनगर के रमेश यादव ने बताया कि 1200 रुपये में धान बेचने को विवश होना पड़ा। रामसनेहीघाट तहसील मुख्यालय पर स्थित क्रय केंद्र की प्रभारी विपणन निरीक्षक गायत्री मौर्या का कहना है कि सेवा संबंधी मांगों को लेकर हड़ताल चल रही है। इसलिए खरीद नहीं हो रही। क्रय केंद्र पर धान बेचने का इंतजार करने वाले किसान सत्य प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि रबी फसलों की बोआई के लिए खाद व बीज खरीदना था। ऐसे में 1250 रुपये प्रति ¨क्वटल की दर से धान बेचना पड़ा।

chat bot
आपका साथी